ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Wednesday, February 06, 2019

Valentine Week 2019: फिज़ाओ में घुलने लगी प्यार की खुशबू जाने कैसे शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक

Valentine Week 2019: पढ़िए कैसे शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, पूरी लिस्ट समेत जानिए सबकुछ
फीचर डेस्क, Wed, 06 Feb 2019
 


14 फरवरी को मनाया जाने वाला वेलेंटाइन डे (valentine week list 2019) विभिन्न देशों में अलग-अलग तरह से और अलग-अलग विश्वास के साथ मनाया जाता है। पश्चिमी देशों में तो इस दिन की रौनक अपने शबाब पर ही होती है, मगर पूर्वी देशों में भी इस दिन को मनाने का अपना-अपना अंदाज होता है। जहां चीन में यह दिन 'नाइट्स ऑफ सेवेन्स' प्यार में डूबे दिलों के लिए खास होता है, वहीं जापान व कोरिया में इस पर्व को 'वाइट डे' का नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं, इन देशों में इस दिन से पूरे एक महीने तक लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे व फूल देकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं।



जी हां, हम बात कर रहे हैं, प्यार के परवानों के दिन की, वेलेंटाइन-डे की। प्यार भरा यह दिन खुशियों का प्रतीक माना जाता है और हर प्यार करने वाले शख्स के लिए अलग ही अहमियत रखता है। वैसे तो हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, लेकिन वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) की शुरुआत 7 फरवरी से ही हो जाती है। पूरे एक सप्ताह प्यार के इजहार का यह त्यौहार पूरे जोरशोर से मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं की वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है, वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे का सच?

💝 वेलेंटाइन डे का इतिहास



ऐसा माना जाता है कि वेलेंटाइन-डे मूल रूप से संत वेलेंटाइन के नाम पर रखा गया है। परंतु सैंट वेलेंटाइन के विषय में ऐतिहासिक तौर पर विभिन्न मत हैं और कुछ भी सटीक जानकारी नहीं है। 1969 में कैथोलिक चर्च ने कुल ग्यारह सेंट वेलेंटाइन के होने की पुष्टि की और 14 फरवरी को उनके सम्मान में पर्व मनाने की घोषणा की। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वेलेंटाइन रोम के सेंट वेलेंटाइन माने जाते हैं।

कहा जाता है कि सेंट वेलेंटाइन ने अपनी मृत्यु के समय जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस को नेत्रदान किया व जेकोबस को एक पत्र लिखा, जिसमें अंत में उन्होंने लिखा था 'तुम्हारा वेलेंटाइन'। यह दिन था 14 फरवरी, जिसे बाद में इस संत के नाम से मनाया जाने लगा और वेलेंटाइन-डे के बहाने पूरे विश्व में निःस्वार्थ प्रेम का संदेश फैलाया जाता है।


1260 में संकलित की गई 'ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन' नामक पुस्तक में सेंट वेलेंटाइन का वर्णन मिलता है। जब तीसरी सदी थी तो रोम में क्लॉडियस नाम के राजा का राज हुआ करता था। क्लॉडियस मानते थे की विवाह (शादी) करने से पुरषों का दिमाग और शक्ति दोनों ही खत्म हो जाती है।

इसी सोच के साथ क्लॉडियस ने पूरे राज्य में यह आदेश जारी कर दिया की उसके जितने भी सैनिक और अधिकारी है वे विवाह नही करेंगे, पर संत वेलेंटाइन ने क्लॉडियस के इस क्रूर आदेश का विरोध किया। साथ ही पूरे साम्राज्य में लोगों को शादी करने के लिए प्रेरित किया।


संत वेलेंटाइन ने रोम में कई सैनिको और अधिकारियों की शादी करवाई। क्लॉडियस ने जब अपना विरोध देखा तो वे सह ना सका, उसने 14 फरवरी सन 269 में संत वेलेंटाइन को फ़ासी पर चढ़वा दिया। तब से उनकी याद में वैलेंटाइन डे का त्यौहार मनाया जाता है। यहीं कारण है की वैलेंटाइन डे का महत्व इतना बड़ा है।


यूएस ग्रीटिंग कार्ड के अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में प्रति वर्ष करीब एक बिलियन वेलेंटाइन्स एक-दूसरे को कार्ड भेजते हैं, जो क्रिसमस के बाद दूसरे स्थान सबसे अधिक कार्ड के विक्रय वाला पर्व माना जाता है। इस पर्व पर पश्चिमी देशों में पारंपरिक रूप से इस पर्व को मनाने के लिए 'वेलेंटाइन-डे' नाम से प्रेम-पत्रों का आदान प्रदान तो किया जाता है ही, साथ में दिल, क्यूपिड, फूलों आदि प्रेम के चिन्हों को उपहार स्वरूप देकर अपनी भावनाओं को भी इजहार किया जाता है। 19वीं सदीं में अमेरिका ने इस दिन पर अधिकारिक तौर पर अवकाश घोषित कर दिया था।



वैलेंटाइन वीक का हर दिन खास होता है, लव बर्ड्स इसे अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं। पहला दिन रोज डे (Rose Day) होता है, यह दिन लव बर्ड्स (Love Birds) के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन लड़के अपनी प्रेमिका को फूल देकर उनसे अपने दिल के जज्बात को जाहिर करते हैं।

💝 7 फरवरी (रोज डे)



इस दिन आप अपनी साथी को गुलाब देकर प्रेम का इजहार कर सकते हैं।


💝 8 फरवरी (प्रप्रोज डे)



अगर आप गुलाब देने में चूक गए हैं तो कोई बात नहीं जनाब प्रपोज डे के दिन आप अपने साथी को अपने दिल की दास्तान सुना सकते हैं।


💝 9 फरवरी (चॉकलेट डे)



किसी भी चीज की शुरुआत करने से पहले मुंह मीठा करना बेहद शुभ माना जाता है तो फिर प्रेम में क्यों नहीं। चॉकलेट गिफ्ट कर अपने साथी को ये जता सकते हैं कि आप अपने रिश्ते में ऐसी ही मिठास चाहते हैं।

💝 10 फरवरी (टैडी डे)


लड़कियों को टैडी बियर बहुत पसंद होते हैं। इस दिन आप अपनी महिला साथी को टैडी गिफ्ट कर बता सकते हैं कि उनके लिए आपका इश्क टैडी की तरह ही मासूम है।


💝 11 फरवरी (प्रॉमिस डे)



प्यार में लोग सात जन्मों तक साथ रहने के वादे करते हैं, तो क्यों न इस वैलेंटाइन आप अपने साथी से ये वादा करें कि आपके लिए वो सबसे खास हैं बेहद खास और हमेशा रहेंगे।


💝 12 फरवरी (हग डे)



किसी के गले लगाने से ज्यादा रूहानी एहसास शायद ही कोई दूसरा हो। अगर आप अपने साथी को गले लगाकर उसके प्रति अपती अपने प्रेम का इजहार करते हैं तो यकीनन ही सामने वाला पिघल जाएगा।


💝 13 फरवरी (किस डे)



प्रेम में किस के महत्व को आखिर कौन नकार सकता है। जब आप अपने साथी को किस करते हैं तो उनके दिल में प्यार हिलोरें मारता है।


💝 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे)



लो जी 7 दिन के इंताजर के बाद आखिर आ ही गया वैलेंटाइन यानी कि प्यार का त्योहार।

source: amar ujala

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment