ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Tuesday, November 13, 2018

Chhath Puja: मुजफ्फरपुर समेत पूरे बिहार में छठ की रही धूम, व्रतियों ने दिए सूर्य को अर्घ


आर्या न्यूज़ लाइव
14 नवम्बर 2018, 00:55 am IST
मुजफ्फरपुर न्यूज़ डेस्क

लोक आस्था के महान पर्व छठ का पहला अर्घ्य मंगलवार को भक्ति के साथ दिया गया। मुजफ्फरपुर ज‍िला सहित उत्तर बिहार  ज‍िलों में स्थित घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। उत्तर बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के अलावा मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी व दरभंगा में हर तरफ छठी मइया की भक्ति दिख रही थी। छठ के गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा। अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य  देने के पूर्व व्रती पानी में खड़ा होकर सूर्य का ध्यान लगाया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्थित छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। लाइटिंग की सजावट देखते ही बन रही थी। घाटों पर व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसपर पूरा ध्यान दिया जा रहा था। घाटों पर सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

पानी में खड़ा होकर लगाया ध्यान



पहला अर्घ्य देने से पूर्व व्रतियों ने पानी में खड़ा होकर छठी मइया का ध्यान लगाया। कुछ देर तक ध्यान लगाने के बाद अर्घ्य द‍िया। मंगलवार की संध्या पूरे विधिपूर्वक कोसी की पूजा की गई। कोसी का दीप जलाया गया। इसके बाद रात्रि पहर छठ घाट पर भी कोसी का दीप जलाकर पूजा की गई। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार द‍िवसीय पूजा का समापन हो जाएगा। अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण के साथ अपने 36 घंटें का न‍िर्जला व्रत को समाप्त करेंगी। यहां बता दे कि नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय लोक उपासना के पर्व छठ की शुरूआत रविवार को हुई थी। पर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना की पूजा की गई।

जिलाधिकारी ने ल‍िया घाटों का जायजा




मुजफ्फरपुर के ज‍िलाध‍िकारी मोहम्मद सोहैल ने शहर के अखाड़ाघाट सहित कई अन्य घाटों का जायजा ल‍िया।इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर व‍िशेष रूप से फोकस किया। छठ घाटों की स्थिति पर जिला प्रशासन के अधिकारी नजर रखें हुए थे। अधिकारियों की टीम घाटों का लगातार निरीक्षण कर रही थी। इस क्रम में घाटों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। एनडीआरएफ की टीम को सक्रिय कर रखा गया था। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हर आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लिया स्वाद

घाटों के बाहर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद  बच्चों के अलावा बड़े लोग ले रहे थे। किसी को गुपचुप को किसी को चाट पसंद था। सभी अपने-अपने पसंद के अनुसार व्यंजन का स्वाद ले रहे थे। वहीं बच्चों के लिए कई प्रकार के खिलौने भी बिक रहे थे।

मुख्यमंत्री ने दिया अर्घ शहरवासियों के लिए की सुख समृद्धि की कामना 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार की शाम सात सकुर्लर रोड स्थित सरकारी आवास से भगवान सूर्य को अपने परिजनों के साथ पहला अर्घ्य अर्पित किया। राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद नासरीगंज घाट से खाजेकलां घाट तक उन्होंने स्टीमर से सभी घाटों का भ्रमण किया एवं उपस्थित श्रृदालुओं का अभिवादन भी किया। भ्रमण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे महापर्व छठ के अवसर पर सभी लोगों को शुभकामना देते हैं। उन्होंने कहा कि यह धरती सूर्य के ऊपर ही निर्भर है।

हम लोग इन्हें प्रत्यक्ष रुप में देखते हैं और पूजा करते हैं। सूर्य की पूजा प्रकृति की पूजा है। कहा कि घाटों को बेहतर तरीके से तैयार किया गया है। मैंने पहले भी दो बार सभी घाटों का निरीक्षण किया। सभी  विभागों ने मिलकर बहुत अच्छा इंतजाम किया है। भ्रमण के दौरान उनके साथ मंत्री नंद किशोर यादव, राणा रंधीर सिंह, जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर,विधान पार्षद ललन सर्राफा, डीजीपी केएस द्विवेद्वी, गृहसचिव आमिर सुभाहानी समेत कई वरीय अफसर साथ थे।

रामविलास पासवान ने भी दिया डूबते हुए सूर्य को अर्घ


पटना में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपने पूरे परिवार के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया. इस दौरान उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे. सांसद चिराग पासवान अपने सर पर दौरा उठाए दिखे. परिवार के सभी लोगों ने एक साथ भगवान भास्कर को जल चढ़ाया. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और सांसद चिराग पासवान ने पूरे बिहारवासियों समेत देसवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं दीं. साथ ही देश एवं बिहार में शांति की कामना की.

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment