मुज़फ्फरपुर, 10 feb 2019
आज पूरे भारत में माँ शारदे की आराधना की गई। सभी वर्गों के लोगो ने माँ सरस्वती की आराधना कर सुख शांति की कामना की।
मुजफ्फरपुर में भी इस त्यौहार की धूम दिखी, कॉलेज, स्कूल, और अन्य संस्थानों से लेकर मंदिर गली मौहल्ले और घरो में भी माँ शारदे की पूजा की गई। जहाँ बड़ो ने घर और अपनों के लिए सुख समृद्धि की कामना की वही विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफल होने की कामना की।
शहर के कई जगहों में माता के भक़्तों ने अपनी माता की अलग अलग छवि प्रस्तुत की जिसमे आधार कार्ड में माता की मूरत हो या जुट से बनी माता हो। सभी मूर्तियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
शहर के कुछ जगहों पर शाम के समय माता का भंडारा भी कराया गया। जहां भक्तो ने माता के प्रशाद का भोग कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


















