ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Tuesday, October 30, 2018

शहर में मनाया जा रहा है चेहलुम का पर्व जाने क्या है और क्यू मनाया जाता है यह

Image Source: Google


 शहर में मनाया जा रहा है चेहलुम का पर्व जाने क्या है और क्यू मनाया जाता है यह
Arya News Live
muzaffarpur news desk
30 Oct. 2018.

आज चेहलुम का पर्व पुरे भारत ही नहीं अपितु पुरे विश्व में मनाया जा रहा है। यह कोई ख़ुशी नहीं मुसलमानों के लिए गम का दिन है। क्या आप जानते है कि क्यू मनाया जाता है यह पर्व अगर नही जानते है तो कोई बात नहीं हम आपको बताते है।

चेहलुम अथवा चेहल्लुम (अंग्रेज़ी:Chehelom) एक मुस्लिम  पर्व है जिसे मुहर्रम के ताज़िया दफ़नाए जाने के चालीसवें दिन मनाया जाता है। चेहलुम वस्तुत: इज़ादारी असत्य पर सत्य की जीत के रूप में भी मनाया जाता है। वास्तव में चेहलुम हज़रत हुसैन की शहादत का चालीसवां होता है। इस दिन न केवल भारत, बल्कि संपूर्ण विश्व में चेहल्लुम का आयोजन किया जाता है। वैसे सफ़ेद ताज़िया इसलिए भी निकाला जाता है कि हज़रत इमाम मेंहदी के पिता हज़रत इमाम अस्करी की भी शहादत हुई थी। कुछ लोग इस बात का आरोप भी लगाते हैं कि चेहल्लुम हज़रत उमर की मृत्यु की खुशी में मनाया जाता है, जो सरासर अनुचित है। वास्तव में इसका रिश्ता तो ‘मरग-ए-यज़ीद’ से है। सुप्रसिद्ध उर्दू कवि व स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मुहम्मद अली ने कहा है कि-

"‘कत्ल-ए-हुसैन अस्ल में मरग-ए-यज़ीद है।
इस्लाम ज़िंदा होता है हर करबला के बाद।"



★ चेहलुम का उद्देश्य

इसका आयोजन निस्संदेह इस्लाम धर्म के लिए हज़रत मुहम्मद  के नवासे इमाम हुसैन की सेवाओं और उनके बलिदानों को स्वीकार करना है। इमाम हुसैन का व्यक्तित्व हमेशा से बलिदान का आदर्श रहा है। उससे बड़ा बलिदान इस नश्वर संसार में विरले ही मिलेगा। इमाम हुसैन का युग इस्लामी इतिहास में ऐसा युग था, जिसमें इस्लाम के विरुद्ध ऐसी शक्तियां उठ खड़ी हुई थीं, जो सीधे-साधे मुसलमानों को अपना निशाना बनाती थीं। ऐसे में हज़रत हुसैन ने इस्लाम की खोई हुई गरिमा को वापिस लाने और उसे सुदृढ़ करने का भरसक प्रयास किया, यहां तक कि इस पथ पर चलते हुए उन्होंने अपने जान की भी परवाह नहीं की।

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment