ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Thursday, October 11, 2018

Sports News: सानिया मिर्ज़ा है गर्भवती, पति के साथ लिया राजस्थानी खाने का लुफ्त


आर्या न्यूज़ लाइव
स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क
11 Oct. 2018 || 8:21 pm

भारत की जानी-मानी टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा वर्तमान में गर्भवती हैं। वह पिछले 8 महीने से प्रेग्नेंट चल रही हैं। इस महीने वह मां बनने वाली है। यह उनका नौवां महीना चल रहा है और इस महीने के आखिरी तक किसी बच्चे को जन्म देख कर बड़ी खुशखबरी देंगी। क्योंकि यह सानिया के मां बनने का महीना है इसलिए इस समय उनके पति समेत उनका पूरा परिवार उनके करीब है। उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक इस समय उनके साथ हैं। वह भारत आए हुए हैं और अपनी पत्नी की पूरी तरह से देखभाल में जुटे हुए हैं।


सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक भारत आए हुए हैं तो भला वह यहां के खाने का लुत्फ क्यों नहीं उठाएंगे। कल रात उन्होंने अपनी पत्नी सानिया मिर्जा के साथ राजस्थानी खाने के मजे लूटे हैं। कल रात राजस्थान के एक प्रतिष्ठित रेस्तरां में इस जोड़ी ने राजस्थानी थाली का लुत्फ उठाया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह खूबसूरत जोड़ी राजस्थानी थाली के साथ बैठी हुई है। यहां से इस जोड़ी की कई तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।


सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से साल 2010 में विवाह किया था। 2010 में विवाह के बाद से अब कहीं जाकर सानिया पहली बार मां बनने जा रही हैं। बता दें कि पिछले छह सात सालो में सानिया मिर्जा के फैंन्स लगातार सानिया के गर्भवती ना होने कई सवाल खड़े करते रहे है। लेकिन इस जोड़ी के होने वाले पहले बच्चे को लेकर लोगों के बीच एक सवाल बहुत तेजी से नाच रहा है। यह सवाल है कि सानिया और शोएब का बच्चा हिंदुस्तानी होगा या पाकिस्तानी। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भी है लगातार यही सवाल देखा जा रहा है पर सानिया सबको मुंह तोड़ जवाब देती रहती हैं।

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment