ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Thursday, October 11, 2018

Bihar Jharkhand News: पटना में समारोह के दौरान युवक ने CM की कुर्सी की ओर उछाली चप्पल



आर्या न्यूज़ लाइव
पटना डेस्क
11 Oct. 2018. 16:14 PM
द्वारा:- अनुराग श्रीवास्तव
______________________________________________

राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, आज पटना  में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम में एक युवक के द्वारा उन पर चप्पल फेंकने की कोशिश की गई। घटना शहर के बापू सभागार की है जहां गुरुवार को जेडीयू के छात्र इकाई का छात्र समागम का कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान सभा में मौजूद एक शख्स ने मंच की तरफ जहाँ नीतीश कुमार बैठे थे, चप्पल फेंका.


किस्मत अच्छी रही कि युवक के मंच से दूर होने के कारण उसकी फेंकी गई चप्पल मंच तक नहीं पहुंच सकी। बता दें कि जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित अन्य बड़े नेता बापू सभागार में कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे, और नीतीश पटना में कार्यक्रम का उद्धघाटन करने के बाद मंच पर बैठे हुए थे तभी उनको निशाना बनाते हुए वहां मौजूद एक युवक ने उनकी ओर चप्पल फेंक दी।



चप्पल फेंकते ही सभागार में हड़कंप मच गई, और फिर इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया लेकिन हिरासत में लेने से पूर्व इससे पहले वहां मौजूद जदयू के नेताओं ने उस लड़के की जमकर धुनाई कर दी उसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस युवक को किसी तरह वहाँ से बचाते हुए बहार ले गई जिस युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है उसका नाम चन्दन बताया जा रहा है जो कि बिहार के ही औरंगाबाद का रहने वाला है.


जानकारी के मुताबिक युवक ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरातफऱी मच गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है. मालूम हो कि बिहार संग पुरे भारत पिछले 02 अप्रैल से आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है लेकिन पहली बार किसी शख्स ने इस मसले को लेकर सीएम को टारगेट किया है.
                                 ◼ ◾◽

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment