ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Bihar/ Jharkhand News. Show all posts
Showing posts with label Bihar/ Jharkhand News. Show all posts

Monday, October 22, 2018

सीतामढ़ी बवाल: डेढ़ सौ को किया गया नामजद, 26 गिरफ्तार


सीतामढ़ी बवाल: डेढ़ सौ को किया गया नामजद, 26 गिरफ्तार

आर्या न्यूज़ लाइव टीम,सीतामढ़ी
Mon, 22 Oct 2018

दुर्गा पूजा के दौरान नगर थाना क्षेत्र के मधुबन-मुरलियाचक में दो अलग-अलग प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुई विवाद व हिंसक झड़क को लेकर नगर थाने में तीन अलग-अलग दण्डाधिकारियों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दंडाधिकारियों के बयान पर दोनों पक्षों के कुल छह सौ अज्ञात के अलावा करीब ड़ेढ़ सौ लोगों को नामजद किया गया है। वहीं बबाल के दौरान पकड़े गये एवं छापेमारी में गिरफ्तार कुल 27 लोगों को रविवार की शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नगर थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने इस बारे में बताया कि दूर्गापूजा के दौरान निम्न उक्त स्थलों पर दण्डाधिकारी के रूप में तैनात तीन अधिकारियों के बयान दर्ज हुए हैं उनके दिए गए बयान पर तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी है। एसपी विकास बर्मण ने बताया कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने में जो भी दोषी होंगे, उसे किसी भी किमत पर बख्सा नहीं जायेगा।

उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में पर्याप्त संख्या में पारा मलेट्री फोर्स पहुंच चुके है। प्रशासन हर स्थिति से सामना करने को सक्षम है। एसपी ने कहा कि इस घटना में शामिल असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है।

Sunday, October 21, 2018

Bihar Jharkhand: खेसारी लाल यादव ने लिया अमृतसर में मारे गए अमरजीत के बच्चो को गोद



आर्या न्यूज़ लाइव
न्यूज़ डेस्क

भोजपुरी फिल्म एक्टर खेसारी लाल यादव ने गुजरात हमले में मारे गए गया के अमरजीत के परिजनों से जाकर मुलाकात की और बेटे और उनके बेटी को गोद लेने का फैसला लिया। यही नहीं खेसारी लाल ने कहा कि पूरे परिवार का खर्च भी उठाउंगा। किसी भी तरह की बच्चों को परेशानी नहीं होने दूंगा। खेसारी ने अमरजीत की वाइफ से कहा कि आपके पति को तो मैं नहीं लौटा सकता। लेकिन इन बच्चों का मामा बनकर इनकी जिंदगी जरूर संवार सकता हूं। बता दे की दशमी के दिन अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास जब लोग रावण दहन का लुफ्त ले रहे थे तभी डेमू यहाँ से अचानक गुजरी जिसमे सरकारी आंकड़ों के अनुसार 69 से अधिक लोगो के मारे जाने की खबर सामने आई। इस बीच हमने पहले ही आशंका जताई थी की इस हादसे की आग बिहार में भी लग सकती है। इसी बीच बिहार से भी कुछ लोगों की मौत की खबर आई है।

Friday, October 12, 2018

Bihar Jharkhand News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बिहार की बेबी रानी बनी कनाडा की एक दिन की हाई कमिश्नर


Bihar Jharkhand News: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बिहार की बेबी रानी बनी कनाडा की एक दिन की हाई कमिश्नर


पटनाः अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बिहार के जमुई जिले की बेबी रानी को गुरुवार को एक दिन के लिए कनाडा की हाई कमिश्नर बनाया गया। इसके चलते बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बेबी रानी में काफी उत्साह देखने को मिला।

बेबी रानी ने एक दिन के लिए कनाडा की हाई कमिश्नर बनने पर गुरुग्राम के एक स्कूल का दौरा किया। शाम को उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेकर बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। इस समारोह में मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता अनिल कपूर थे लेकिन सबकी निगाहें बेबी रानी पर टिकी हुई थी। समारोह की थीम ‘हम बराबर हैं’ थी। समारोह में बेबी रानी के साथ अलग-अलग देशों की 18 अन्य लड़कियों भी थी जिनको एक दिन के लिए राजदूत बनाया गया था।

बता दें कि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा जमुई की बेबी रानी ने पिछले नौ सालों में अपने गांव और आसपास के इलाके की लड़कियों के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए काफी कार्य किए। बेबी रानी का कहना है कि अब उनके गांव की लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में काफी तरक्की कर रही हैं।

Source: Punjab Keshri

Thursday, October 11, 2018

Bihar Jharkhand News: पटना में समारोह के दौरान युवक ने CM की कुर्सी की ओर उछाली चप्पल



आर्या न्यूज़ लाइव
पटना डेस्क
11 Oct. 2018. 16:14 PM
द्वारा:- अनुराग श्रीवास्तव
______________________________________________

राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, आज पटना  में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम में एक युवक के द्वारा उन पर चप्पल फेंकने की कोशिश की गई। घटना शहर के बापू सभागार की है जहां गुरुवार को जेडीयू के छात्र इकाई का छात्र समागम का कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान सभा में मौजूद एक शख्स ने मंच की तरफ जहाँ नीतीश कुमार बैठे थे, चप्पल फेंका.


किस्मत अच्छी रही कि युवक के मंच से दूर होने के कारण उसकी फेंकी गई चप्पल मंच तक नहीं पहुंच सकी। बता दें कि जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित अन्य बड़े नेता बापू सभागार में कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे, और नीतीश पटना में कार्यक्रम का उद्धघाटन करने के बाद मंच पर बैठे हुए थे तभी उनको निशाना बनाते हुए वहां मौजूद एक युवक ने उनकी ओर चप्पल फेंक दी।



चप्पल फेंकते ही सभागार में हड़कंप मच गई, और फिर इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया लेकिन हिरासत में लेने से पूर्व इससे पहले वहां मौजूद जदयू के नेताओं ने उस लड़के की जमकर धुनाई कर दी उसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस युवक को किसी तरह वहाँ से बचाते हुए बहार ले गई जिस युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है उसका नाम चन्दन बताया जा रहा है जो कि बिहार के ही औरंगाबाद का रहने वाला है.


जानकारी के मुताबिक युवक ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरातफऱी मच गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है. मालूम हो कि बिहार संग पुरे भारत पिछले 02 अप्रैल से आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है लेकिन पहली बार किसी शख्स ने इस मसले को लेकर सीएम को टारगेट किया है.
                                 ◼ ◾◽

Wednesday, October 10, 2018

Bihar Jharkhand News: एक ओर समाहरणालय में नशा मुक्ति पर सेमिनार तो दूसरी ओर मुशहरी बीडीओ ने लगाया सिगरेट की कश की बहार


एक ओर ध्रूमपान निषेध पर सेमीनार तो दूसरी ओर समाहरणालय परिसर में बीडीओ साहेब के सिगरेट के कश की बहार

आर्या न्यूज़ लाइव• 10 अक्टूबर 2018

जहाँ एक और बिहार को नशा मुक्त करने का खासा प्रयास किया जा रहा है वही बिहार में नशा का कश हवा में उड़ाया जा रहा है।

एक ओर जहां मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला समाहरणालय में बिहार में धुम्रपान निषेध पर सेमिनार का आयोजन किया गया था, जिसमे सभी प्रखंडों के बीडीओ , सीओ और बड़े गणमान्य लोग सम्मिलित हुए तो वही दूसरी ओर मुशहरी प्रखंड के बीडीओ रविरंजन की एक ऐसी तस्वीर मिडिया के कैमरे में कैद हुई जिसने बिहार में नशा मुक्ति के पक्ष में चलाई जा रही मुहीम की धज्जियां साफ़ तौर पर उड़ती दिखी। दरअसल मुशहरी बीडीओ की सिगरेट पीने की तलब इतनी तेज हुई कि उन्होंने सेमीनार को छोड़ सार्वजनिक जगह की भी परवाह नही कि और सारे नियम कानून को ताख पर रख कर सिगरेट का धुँआ उड़ाना शुरु कर दिया। बीडीओ की ये हरकत जब मीडिया के नज़र में आई तो मीडिया ने उनके इस हरकत को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

अब बात ये है कि जहाँ एक ओर बिहार में नशा पर पाबंदी लगाये जाने की बात की जा रही हैं लोगो को नशा छोड़ने पर बल दिया जा रहा है, वही दूसरी ओर जब बिहार के अधिकारी ही नशा मुक्ति अभियान की धज्जियां उड़ाये तो आखिर बिहार नशा मुक्त कैसे बनेगा?