ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Regional News. Show all posts
Showing posts with label Regional News. Show all posts

Saturday, November 03, 2018

Muzaffarpur: RPS स्कूल में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चे हुए पुरस्कृत



Arya News Live
muzaffarpur
03 Nov. 2018 || 23:12 IST
● Anurag Shrivastava

"आई रे आई जगमगाती रात हैं आई
दीपों से सजी टिमटिमाती बारात हैं आई

हर तरफ है हँसी ठिठोले
रंग-बिरंगे,जग-मग शोले

परिवार को बांधे हर त्यौहार
खुशियों की छाये जीवन में बहार

सबके लिए हैं मनचाहे उपहार
मीठे मीठे स्वादिष्ट पकवान

कराता सबका मिलन हर साल
दीपावली का पर्व सबसे महान"



दीपावली पर्व सभी त्यौहारों का राजा माना जाता हैं. अमावस की रात को दीपों से सजाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता हैं. हर तरफ खुशियों का आलम होता हैं अपनों से मिलने का सुखद अनुभव होता हैं. हर वर्ष इस त्यौहार का चाव से इन्तजार करते हैं और कई लोग इसे अपनों के साथ इसे मनाते हैं.



दिवाली की बात चले तो रंगोली की बात ना हो ऐसा भला हो सकता है। दीवाली पर रंगोली का अपना खास महत्व होता है। कुछ लोग साधारण रंगोली बनाते है तो कुछ खास रंगोली तैयार करते है। रंगोली में माता लक्ष्मी जी की पैरो को उकेरा जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है इसी पदचिन्हों पर चल कर माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है।



इसी को मद्देनजर रखते हुए अलग अलग संस्थानों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।





दिवाली पर हर साल की तरह मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित आर.पी. एस स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के विभिन्न बच्चो ने भाग लिया। चुने गए विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य श्री नविन कुमार सिंह और विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।

Monday, October 22, 2018

सीतामढ़ी बवाल: डेढ़ सौ को किया गया नामजद, 26 गिरफ्तार


सीतामढ़ी बवाल: डेढ़ सौ को किया गया नामजद, 26 गिरफ्तार

आर्या न्यूज़ लाइव टीम,सीतामढ़ी
Mon, 22 Oct 2018

दुर्गा पूजा के दौरान नगर थाना क्षेत्र के मधुबन-मुरलियाचक में दो अलग-अलग प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुई विवाद व हिंसक झड़क को लेकर नगर थाने में तीन अलग-अलग दण्डाधिकारियों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दंडाधिकारियों के बयान पर दोनों पक्षों के कुल छह सौ अज्ञात के अलावा करीब ड़ेढ़ सौ लोगों को नामजद किया गया है। वहीं बबाल के दौरान पकड़े गये एवं छापेमारी में गिरफ्तार कुल 27 लोगों को रविवार की शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नगर थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने इस बारे में बताया कि दूर्गापूजा के दौरान निम्न उक्त स्थलों पर दण्डाधिकारी के रूप में तैनात तीन अधिकारियों के बयान दर्ज हुए हैं उनके दिए गए बयान पर तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी है। एसपी विकास बर्मण ने बताया कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने में जो भी दोषी होंगे, उसे किसी भी किमत पर बख्सा नहीं जायेगा।

उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में पर्याप्त संख्या में पारा मलेट्री फोर्स पहुंच चुके है। प्रशासन हर स्थिति से सामना करने को सक्षम है। एसपी ने कहा कि इस घटना में शामिल असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है।

Friday, October 12, 2018

Regional News: रवीना टंडन पहुची मुजफ्फरपुर, किया होटल का उदघाटन


सिने अदाकारा रवीना टंडन ने ‘The Royal Phular’ होटल का किया भव्य उद्घाटन
 12th October 2018 reporters11  0 Comments
बिहार की पहचान उसकी मेहमाननवाजी से है। अब इसी पहचान को नया आयाम दिया मुजफ्फरपुर के होटल The Royal Phular । यह मुजफ्फरपुर शहर का पहला शानदार लग्जरी होटल होगा जिसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं मौजूद होंगी। मुजफ्फरपुर में शुक्रवार 12 अक्टूबर को होटल The Royal Phular का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सिने अदाकारा रवीना टंडन मौजूद थीं। इस कार्यक्रम में बहुत सारे गणमान्य लोग भी मौजूद थें।



होटल के मालिक प्रणव जी ने कहा कि लोगों की जरुरतों को देखते हुए ही इस होटल को तैयार किया गया है। उत्तरी बिहार का यह पहला 4 स्टार होटल होगा जो बिहार के मुजफ्फरपुर के मेन रोड स्थित मरीपुर चौक पर है।



इस होटल में लग्जरी लीविंग रूम, टैरेस गार्डन रेस्टोरेंट, टैरेस स्पा, बिजनेस सेंटर, बोर्ड रुम, सलून और बेनक्वेट के अलावा सुविधाजनक पार्किंग की व्यवस्था की गई है। The Royal Phular को इस अंदाज में बनाया गया है कि इस होटल में आकर हर व्यक्ति रॉयल फील करेगा। प्रणव जी मुताबिक इस होटल में लोगों की सुविधाओं के लिए बेहद तजुर्बेकार स्टाफ को नियुक्त किया गया है जो यहां आने वाले लोगों का बेहद खास ख्याल रखने में माहिर हैं।



फुली एसी इस होटल के खुलने के बाद अब मुजफ्फरपुर और आसपास के लोगों को अपने किसी तरह के फंक्शन्स के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बाहर से आने वाले लोगों को भी यह होटल बेहद पसंद आएगा इस बात की पूरी गारंटी है। 12 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर मैन रोड स्थित मरीपुर चौक के पास इस होटल का ग्रांड शुभारंभ हो गया है जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। इस होटल के खुलने से पूरे बिहार के साथ-साथ मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। मुजफ्फरपुर में इस होटल के उद्घाटन के मौके पर अपने सिने अदाकारा रवीना टंडन को देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे।