कोरोना के नए वैरियंट पर मुज़फ़्फ़रपुर में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। एसकेएमसीएच के प्राचार्य डा.विकस कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर में जिन लोगों का सैंपल पाजिटिव आ रहा है उन्हें जांच के लिए भुवनेश्वर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में नए वैरियंट का संक्रमण न फैले इसका ध्यान रखा जा रहा हैं।उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर में जांच के लिए अब नियमित 10 से 15 नमूने भेजे जाएंगे। उसका जो परिणाम आएगा वह रिपोर्ट कालेज प्रशासन के पहले सरकार को जाएगी। वहां से जो गाइडलाइन आएगा उसका पालन होगा।
वही दूसरी ओर नोडल अधिकारी डा.अमिताभ कुमार ने बताया कि डेल्टा प्लस वैरिएंट का कोई मरीज सामने नहीं आया है। अगर दूसरे स्टेट से आए मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव आती है तो उसका सैंपल भी जांच के लिए बाहर भेजा जाएगा।
पांच राज्य से आए लोगों पर खास नजर
जिले में पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली व झारखंड से आने वाले पर लोगों पर खास नजर रखी जा रही हैं। इन राज्य में 41 डेल्टा प्लस वैरिएंट के मरीज मिले हैं। इसलिए इन स्टेटों से अगर कोई जिले में आता है तो उनका सैंपल लिया जाएगा। इसके लिए आशा व आंगनबाड़ी सेविका को नजर रखने को कहा गया हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि सतर्कता से ही बचाव होगा।





No comments:
Post a Comment
Thanks 4 your comment