ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Muzaffarpur. Show all posts
Showing posts with label Muzaffarpur. Show all posts

Wednesday, October 20, 2021

मुजफ्फरपुर: चांदनी चौक पर ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, बस चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल

3


मुजफ्फरपुर में आज बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शहर के चांदनी चौक पर बच्चो को लेने जा रही स्कूल बस को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि यह हादसा जब हुआ उस वक़्त बस में ड्राइवर व खलासी के सिवा कोई नही था। 

हादसे में बस का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक व खलासी को बस से बाहर निकाला। वहीं ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया। 

घटना के बाद लोगो ने पुलिस को ख़बर दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, ट्रक व बस को जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस कांटी फोरलेन स्थित हाउसिंग बोर्ड की ओर जा रही थी। वहां से कुछ स्कूली बच्चो को बस लेकर लौटती। इसी दौरान ट्रक ने बस में ठोकर मार दी।

घटना के बाद सड़क जाम हो गया। पुलिस के पहुंचने के बाद जाम में फंसे गाड़ियों को निकलवाया गया। इधर, पुलिस घायल चालक व खलासी के सत्यापन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना पर छानबीन की जा रही है। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Monday, August 02, 2021

मुख्यमंत्री जनता दरबार: मुज़फ़्फ़रपुर के युवक का झलका दर्द, कहा अधिकारी करते है आपकी बुराई मांगते है घूस


मुख्यमंत्री जनता दरबार: मुज़फ़्फ़रपुर के युवक का झलका दर्द, कहा अधिकारी करते है आपकी बुराई मांगते है घूस

न्यूज़ डेस्क | पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दरबार आज फिर लगी जहां वो फरियादियों की बाते सुन रहे है। इसी बीच मुख्यमंत्री उस वक्त गुस्से में आ गए जब मुज़फ़्फ़रपुर से आये एक युवक ने अपने दर्द को उनके सामने रखा। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने जनता दरबार मे गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार, मद्य निषेध, निगरानी, खान एवं भूतत्व और सामान्य प्रशासन विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुन रहे हैं। मुज़फ़्फ़रपुर के युवक ने रोते हुए मुख्यमंत्री को कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार और निबंधन कार्यालय में काफी भ्रष्ट अधिकारी और कर्मी हैं।

उसने यह भी कहा कि "सर विभाग से नक़ल निकलवाने जाते हैं तो काफी बोला जाता है। यही नही वो आपके खिलाफ भी अभद्र भाषा का व्यवहार करते है। जब मैंने कहा कि मै इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जी से करूँगा तो उन्होंने कहा मुख्यमंत्री क्या प्रधानमंत्री के पास जाओ हमे कोई फर्क नही पड़ता है ये सब यहां चलता रहता है। निबंधन कार्यालय से केवाला का नकल निकालने के लिए 10-10 हजार रुपये घूस लिया जाता है।"

युवक ने सीएम नीतीश से कहा कि "सर्वे वाला राजस्व एवं अभिलेखागार कार्यालय में भी यही हाल है। वहां भी दस्तावेज निकालने जाने पर पैसे का डिमांड किया जाता है। इन विभागों में अधिकारी और कर्मी बिचौलियों को इक्कठा कर के रखे रहते हैं।"


अधिकारी के बर्ताव की शिकायत सुनकर बिफरे सीएम नीतीश ने तत्काल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी को इस मामले की जांच की बात कही और सीएम ने ये भी कहा कि युवक ने जब अधिकारी से शिकायत की बात कही तो कहा गया कि "जाइये न... कहीं जाइये... उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।"

गौरतलब हो कि हर सोमवार को अलग-अलग विभागों से संबंधित मामले जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सुने जाते हैं। लोगों की शिकायतें सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तत्काल शिकायतों का निवारण का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों और मंत्रियों को देते हैं।


Saturday, March 27, 2021

एक तरफ त्यौहार ने बढ़ाई बाजार की रौनक तो दूसरी ओर जाम से हलकान हुई जनता, प्रसाशन के छूटे पसीने


त्योहारों का सीजन आ गया है। होली, शव ए बारात को लेकर बाजार में रौनक बढ़ती जा रही है। लोग कोरोना के डर को पीछे छोड़ बाजार का रूख कर रहे है। जिस कारण बाजार में लोगो की खासा भीड़ देखने को मिल रही है। इसी भीड़ के कारण कल बीते शनिवार को शहर के मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। भगवानपुर से चांदनी चाैक, रामदयालु, कच्चीपक्की और गाेबरसही में एनएच-28 पर दिनभर गाड़ियां रेंगती रहीं। शाम में शहर से गांव लाैटने वाले कामगार काे बस व ऑटाे पकड़ने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ा। जाम ऐसा था कि बाइक भी निकलने की जगह नहीं थी।

भीड़ ने लोगो को इतना परेशान किया कि लोगो ने प्रशासन को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप पर इस मार्फत सूचित करने लगे। एसएसपी जयंतकांत ने शहरी थानेदाराें काे वायरलेस से मैसेज कर जाम में फंसे वाहनाें काे निकालने का निर्देश दिया। शहर में मुख्य बाजार सरैयागंज, कंपनीबाग, माेतीझील, कल्याणी, कलमबाग राेड, अखाड़ाघाट, जीराेमाइल, सिकंदरपुर, गाेला, छाता बाजार आदि जगहाें पर खरीदाराें की भीड़ उमड़ी।

Monday, July 27, 2020

मुज़फ़्फ़रपुर में बनेंगे 19 नए कंटेन्मेंट जोन


जिले में रोजना कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 19 नये कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव रविवार को पूर्वी व पश्चिमी एसडीओ को भेज दिया गया है।

● ये है शहर में बनने वाले नए कंटेन्मेंट जोन

मुशहरी: खबड़ा, छोटी सरैयागंज, सुस्ता, छोटी कल्याणी, सिकंदरपुर, चैनपुर एक, चैनपुर दो, गोलाबांध रोड, गरीबा, आरएफएसएल लैब मुजफ्फरपुर से लॉ कॉलेज तक, मुशहरी वार्ड संख्या 47

●बोचहां: रघुनाथपुर वार्ड नंबर-6
●कांटी: कलवाड़ी
●कटरा: पूर्वी धनौर
●कुढ़नी: पुरुषोत्तमपुर
●मड़वन: रेपुरा, मकदुमपुर कोदरिया
●पारू: मझौलिया दक्षिण
●सकरा: फरीदपुर

हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप इस कोरोना काल मे अपने घरों में रहे मास्क का इतेमाल करे, ज़रूरत हो तभी घर से बाहर निकले। सरकार के दिये गए दिशा निर्देश का पालन करे।

Thursday, July 23, 2020

बाढ़ ने बिहार में मचाई तबाही, जगह-जगह टूटे बांध, हजारों गांवों में घुसा पानी


बाढ़ ने बिहार में मचाई तबाही, जगह-जगह टूटे बांध, हजारों गांवों में घुसा पानी

बिहार में बाढ़ (Bihar Flood) से हाहाकार मचा हुआ है. राज्य के कई जिले बाढ़ में पूरी तरह डुब चुके हैं.

पटना: बिहार में बाढ़ (Bihar Flood) से हाहाकार मचा हुआ है. राज्य के कई जिले बाढ़ में पूरी तरह डुब चुके हैं. वहीं गुरुवार को गोपालगंज-सारण बांध भी टूट गया, जिस कारण बरौली, सिदवलिया और बैकुंठपुर प्रखंड की तरफ बढ़ते पानी से तीनो प्रखंडो के कई गांव प्रभावित होने की संभावना है.

वहीं गंडक का पानी तेजी से एनएच 28 को पार करने लगा है. जिस कारण यहां लंबा जाम लग गया है. एहतियात के लिहाज से जगह-जगह ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग की है. हालात ऐसे है कि दरभंगा शहर के बीच में बने थाने में जाने के लिए भी पुलिकर्मियों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. 

यहां पुलिस परिसर में 3-4 फीट पानी भर गया है. इस वजह से पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उनके वाहन थाना परिसर से निकल नहीं पा रहे हैं. इस वजह से जरूरी कागजात लेकर उन्हें नाव पर सवार होकर आना-जाना पड़ रहा है. चाहे छापेमारी के लिए जाना हो या गश्ती के लिए निकलना हो उनका सहारा नाव ही है.

सदर ब्लॉक, अंचल कार्यालय, पीएचसी आदि सभी जगह पानी ही पानी है. स्थानीय लोगों का भी बुरा हाल है. सभी बाढ़ से परेशान है. जानकारों की मानें तो  पिछले 30 सालों से इलाके का यही हाल है. गौरतलब है कि बिहार के कई जिलों में पिछले कई दिनों से तेज बारिश हो रही है. जिस कारण गांव से लेकर शहर तक जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया  है.

Source: Zee News