ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Corona. Show all posts
Showing posts with label Corona. Show all posts

Monday, July 19, 2021

सावन की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा हुई रद्द, बिहार के मंदिरों में श्रद्धालुओ का आना वर्जित


सावन की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा हुई रद्द, बिहार के मंदिरों में श्रद्धालुओ का आना वर्जित

न्यूज़ डेस्क। 20 जुलाई 2021

सावन की शुरुआत होने को है और इसी के साथ शुरू होती है सुप्रसिद्ध कावड़ यात्रा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कावड़ लेकर बिहार झारखंड बाबा को जल चढ़ाने आते है पर इस बार श्रद्धालुओ को इस यात्रा से वंचित रहना होगा। दरअसल इस बार फिर से कोरोना इसके आड़े आने लगा है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद में आयेाजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पर्षद अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन ने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकारी स्तर पर निर्णय लिया गया है कि सावन में कांवड़ यात्रा, मेला स्थगित रहेगा। सावन की सोमवारी को मंदिरों-शिवालयों में नहीं हो सकेगा बाहरी श्रद्धालुओं का जलाभिषेक, रूद्राभिषेक, दर्शन पूजन।

यही नही पर्षद ने राज्यो के सभी मंदिर मठों के पुजारियों को दिशा निर्देश दिए है जिमसें सरकार द्वारा दिये गए गाइडलाइंस को सुनिश्चित कराने की बात कही गई है।

श्रद्धालु इस वर्ष कांवड़ लेकर यात्रा नहीं कर सकेंगे साथ ही हरिहरनाथ सोनपुर, गरीबनाथ महादेव मुजफ्फरपुर सहित सभी शिवालयों में सावन की कांवड़ यात्रा स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है। अखिलेश जैन ने सभी श्रद्धालूओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस वर्ष हमलोग कोरोना के चलते संयम बरते, खुद बचे दूसरों को भी बचायें। स्थिति सामान्य होगी तो अगले वर्ष भी हम अपनी श्रद्धाभक्ति अर्पित कर सकते हैं।

Friday, July 09, 2021

डेल्टा के बाद आया कोरोना का नया कप्पा वैरियंट, जानिए इसके लक्षण और कैसे पड़ा इसका नाम


नई दिल्ली: कोरोना का एक नया वैरिएंट यूपी में सामने आया है जिसने जानकारों,डॉक्टरों की नींद उड़ा दी है। अभी कुछ हफ्ते पहले कोरोना के डेल्टा वैरिएंट परेशानी का सब बना और अब कोरोना के नए वायरस कप्पा वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। भारत में कोरोनावायरस के दूसरे लहर की बात करें तो इस लहर के पीछे डेल्टा वेरिएंट का कसूर बताया जा रहा है।

यूपी में मिला कप्पा वैरिएंट

देवरिया और गोरखपुर में डेल्टा प्लस स्ट्रेन के दो मामले पाए जाने के बाद अब संत कबीर नगर में एक मरीज कोविड-19 के कप्पा स्ट्रेन से पॉजिटिव पाया गया है। 66 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। जीनोम अनुक्रमण अभ्यास के दौरान स्ट्रेन का पता चला था।

उनका नमूना 13 जून को नियमित रूप से इक्ठ्ठा किया गया था और सीएसआईआर के इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी, नई दिल्ली को भेजा गया था, जिसने नमूने में कप्पा स्ट्रेन की पुष्टि की है। डेल्टा प्लस की तरह, कप्पा को भी चिंता का एक रूप घोषित किया गया है। इस सप्ताह उत्तर प्रदेश में पहली बार डेल्टा प्लस स्ट्रेन के दो मामले दर्ज किए गए।

नए वैरिएंट से डॉक्टर चिंतित

हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट कप्पा वेरिएंट का पहला केस सामने आया है जिसकी वजह से विशेषज्ञों और डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह वेरिएंट घातक साबित हो सकता है।

क्या है कप्पा वेरिएंट? Kappa variant kya hain

जानकारों के मुताबिक कप्पा वेरिएंट पैंगो वंश से नाता रखता है। इस वंश‌ को 1.617 के नाम से जाना जाता है और‌ इसके तीन उप-वर्गों में से एक कप्पा वेरिएंट है। कप्पा वेरिएंट को B.1.617.1 का नाम दिया गया है जो पहली बार भारत में दिसंबर 2020 में पाया गया था। जानकारों का मानना है कि E484Q और E484K वेरिएंट्स की वजह से कप्पा वेरिएंट का रूप सामने आया है। कहा जा रहा है कि इस म्यूटेशन में L452R म्यूटेशन का भी हाथ है जिसकी वजह से हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है।

कैसे पड़ा कप्पा वैरिएंट का नाम

कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह ऐलान किया था कि अब से कोविड-19 के नए स्ट्रेन का नाम ग्रीक अल्फाबेटिकल लेबल्स के नाम से जाना जाएगा। इसी कड़ी में जिन स्ट्रेन का मूल भारत है उनका नाम डेल्टा और कप्पा रखा जाएगा और कप्पा वेरिएंट सबसे पहले भारत में दिसंबर 2020 में पाया गया था इसीलिए इसका नाम कप्पा रखा गया है। दूसरी तरफ ब्रिटेन के मूल वाले स्ट्रेन का नाम अल्फा रखा जाएगा।

क्या हैं कप्पा वेरिएंट के लक्षण?

विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोनावायरस के कप्पा वेरिएंट से पीड़ित लोगों में खांसी, बुखार, गले में खराश जैसे प्राइमरी लक्षण दिखाई दे सकते हैं। वहीं, माइल्ड और गंभीर लक्षण कोरोनावायरस के अन्य म्यूटेंट्स के लक्षण की ही तरह होंगे। इस वैरिएंट को लेकर अभी शोध हो रहे हैं लिहाजा अभी इससे जुड़ी कई जानकारी सामने आ सकती है।

कैसे बचा जाए इस वेरिएंट से?

जानकारों का मानना है कि कप्पा वेरिएंट से लेकर डेल्टा वेरिएंट तक, किसी भी वेरिएंट से बचने के लिए मास्क का उपयोग सबसे जरूरी है। इसके साथ जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें और पब्लिक प्लेस में लोगों से दूरी ‌बनाए रखें। समय-समय पर हाथ धोते रहें और अपनी इम्यूनिटी को लेकर विशेष ध्यान दें। अगर आपको कोरोनावायरस के लक्ष्ण दिखाई दे रहे हैं तो बिना देर किए खुद को क्वांरटाइन कर लें और अपने डॉक्टर की सलाह लें। टेस्ट के बाद अगर कोरोना पॉजिटिव होते हैं तो डॉक्टर के मुताबिक आपको इलाज शुरू कर देना चाहिए।


Input: Times Now News हिंदी


Saturday, June 26, 2021

भारत सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा ऐलान 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द वैक्सिन कराएगी उपलब्ध


भारत मे कोरोना के तीसरी लहर आने से पहले ही बच्चो के टीके उपलब्ध होंगे। भारतीय दवा कंपनी जायडस कैडिला की ओर से विकसित नया कोरोना टीका जल्द ही देश में 12-18 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए उपलब्ध होगा। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल करते हुए कहा कि जल्द ही सरकार 18 से कम उम्र के बच्चे यानी 12 से 18 साल तक के बच्चो के लिए वैक्सिनेशन अभियान शुरू करेगी जिसके लिए वो जल्द ही वैक्सीन लाएगी। बता दें कि देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है। देश में 32 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि साल के अंत तक देश में सभी व्यस्कों को कोरोना का टीका लगा दिया जाएगा। सरकार ने कहा है कि 18 साल से अधिक उम्र के 93-94 करोड़ लोगों के लिए 186.6 करोड़ डोज की आवश्यकता होगी।

सरकार ने कहा है कि लोग सीधे टीकाकरण केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं, वैक्सीन के लिए डिजिटल पहुंच बाधा नहीं है।

सोमवार से लागू नई नीति के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। पारदर्शिता के लिए हर दिन टीकाकरण के आंकड़ों को सार्वजनिक किया जा रहा है।

सरकार ने कहा है कि निजी टीकाकरण केंद्रों पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी टीका मिल सके, इसके लिए वाउचर वाली एक योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत NGO वाउचर खरीद सकते हैं और जरूरतमंद लोगों में इसका वितरण कर सकते हैं।


Sunday, June 20, 2021

Bussiness: सोने चांदी की कीमतों पर दिखा कोरोना का असर कीमतों में आई भारी गिरावट


देश विदेशों के व्यापार पर कोरोना का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। भारी गिरावट के दबाव में पिछले सप्ताह घरेलू स्तर पर भी सोना 4.40 प्रतिशत और चांदी 6.43 प्रतिशत की गिरावट में रही। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोने की कीमत सप्ताह के दौरान 2,152 रुपए यानी 4.40 प्रतिशत उतरकर सप्ताहांत पर 46,728 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना मिनी भी 2,125 रुपए यानी 4.36 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ अंतिम कारोबारी दिवस पर 46,592 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति संबंधी बयान के बाद दोनों कीमती धातुओं पर दबाव रहा।


फेड ने बुधवार को जारी अपने बयान में संभावना व्यक्त की है कि वर्ष 2023 तक नीतिगत ब्याज दरों में 0.6 प्रतिशत तक की वृद्धि की संभावना है। वैश्विक स्तर पर बीते सप्ताह सोना हाजिर 104.25 डॉलर (5.55 प्रतिशत) लुढ़ककर 1,772.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। यह एक साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है।


अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 115.60 डॉलर (6.15 प्रतिशत) टूटकर शुक्रवार को 1,763.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। घरेलू स्तर पर चांदी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 4,647 रुपए कमजोर हुई और सप्ताहांत पर 67,580 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी मिनी की कीमत 4,425 रुपए की गिरावट के साथ 67,820 रुपए प्रति किलोग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 2.07 डॉलर (7.41 प्रतिशत) की साप्ताहिक नरमी के साथ 25.86 डॉलर प्रति औंस पर रही।


Sunday, April 18, 2021

कोरोना की वजह से बिहार में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, 15 मई तक स्कूल बंद; जानें और क्या पाबंदियां


बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नीतीश कुमार सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना से बचाव के लिए तमाम उपायों पर चर्चा की है। आज राज्य में 8,690 नए मामले मिले हैं। पिछले साल की तरह कोरोना संक्रमित मरीज मिलने वाले एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।
अस्पतालों में ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी। सभी तरह की दवा का इंतजाम किया जाएगा। होम आइसोलेशन में रहने वालों की मॉनिटरिंग की जाएगी। डेडिकेटिड कोविड हेल्थ संटेर बनेगा। स्वास्थ्यकर्मियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा। अनुमंडल स्तर पर क्वारंटाइन बनाया जाएगा।

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में 15 मई तक सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस अवधि के दौरान किसी भी तरह की परीक्षा नहीं ली जाएगी। सभी सिनेमा हॉल, मॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, पार्क और उद्यान 15 मई तक बंद रहेंगे।

सूबे में रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा। रेस्टारेंट, ढाबा और भोजनालय में बैठकर खाने पर प्रतिबंध रहेगा। रात्रि 9 बजे तक ही होम डिलीवरी का संचालन होगा। शाम को सात बजे तक ही खुली रहेंगी सब्जी की दुकानें।

सरकारी एवं निजी कार्यालय 5 बजे तक बंद हो जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक रहेगी। यह शादी और श्राद्ध कार्यक्रम पर लागू नहीं होगा। वहीं, दफन और दाह संस्कार के लिए सिर्फ 25 लोगों की अनुमति होगी।
श्राद्ध और शादी कार्यक्रम में सिर्फ 100 लोग तक अनुमति होगी। वहीं, मोहल्लावार दुकानें खोलने की अनुमति होगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तय किया जाएगा। भीड़-भाड़ वाले मंडियों को बड़े इलाकों में स्थान्तरित किया जा सकेगा।

नगर क्षेत्र एवं प्रखण्ड मुख्यालय में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए धारा 144 लगाई जा सकती है। आवश्यक सेवाओं परिवहन, बैंकिंग, डाक, स्वास्थ्य सेवा, मेडिसिन स्टोर, फायर, पुलिस, एम्बुलेंस आदि में छूट रहेगी।

Input: livehindustan.com