ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Corona Updates. Show all posts
Showing posts with label Corona Updates. Show all posts

Sunday, August 01, 2021

School Reopens: आज से खोले जाएंगे इन राज्यो में स्कूल, जाने क्या है गाइडलाइंस


School Reopens: आज से खोले जाएंगे इन राज्यो में स्कूल, जाने क्या है गाइडलाइंस

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली

जैसे जैसे देश मे कोरोना के मामले धीरे धीरे कम हो रहे है वैसे वैसे सरकार पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है। कई राज्यो में अब दुकाने, दफ़्तर आदि चीजे खोली जा रही है। ऐसे में अब स्कूलों को भी खोले जाने की मांग तेज़ी से हो रही है। डॉक्टरों व विशेषज्ञयो की माने तो अभी कोरोना की तीसरी लहर का ख़ौफ़ बरक़रार है। जिसका खासा असर बच्चो पर होने की संभावना है। ऐसे में बच्चो के स्कूल खोले जाने में खतरा है। पर मनोवैज्ञानिकों की माने तो अगर स्कूल अब नही खोले गए तो बच्चो के बोद्धिक व मानसिक विकास पर गहरा असर पड़ सकता है।

लॉकडाउन की वजह से पिछले दो सालों से स्कूल नही खोले गए। बच्चो को घरों में ही कैद रह कर ऑनलाइन क्लास करनी पड़ी है। वैसे में लगातार मोबाइल पर लंबे अरसे तक पढ़ने से बच्चो का मन बिल्कुल बोझिल हो गया है। स्कूल का वातावरण न मिल पाने के कारण बच्चो के अंदर पढ़ाई को लेकर स्वस्थ प्रतिस्प्रधा करने की जो ललक थी वो अब समाप्त सी होती ही जा रही है। ऐसे में जानकारों की राय है कि अब स्कूल खोल देनी चाहिए ताकि बच्चे फिर से उसी माहौल में वापस आ सके जिसके वो आदी है। इससे उनका मानसिक तनाव कम होगा जो उन्हें घर पर रह कर होता है साथ ही साथ उनका वौद्धिक विकास भी फिर से सुचारू रूप से हो सके।

इन्ही सब बातों के मद्देनजर कुछ राज्यो में आज से स्कूल खोले जा रहे है। उत्तराखंड में आज से स्कूलों को खोलने का फैसला किया गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक क्लास 9 से 12 तक के छात्र 2 अगस्त से और क्लास 6 से 8 तक के छात्र 16 अगस्त से स्कूल आना शुरू कर देंगे।

स्कूल खोलने व बच्चो को भेजने से पहले जान ले सरकार की यह दिशा निर्देश

सरकार के ओर से शनिवार को स्कूल खोले जाने के आदेश जारी कर दिए है हालांकि इसके साथ ही कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए गए है जो आपको जानना ज़रूरी है।इसके  मुताबिक स्कूलों का पूरा सैनिटाइजेशन जरूरी है और छात्र-छात्राओं को भी सैनिटाइजर के इस्तेमाल के बाद ही स्कूल में एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे।

अगर स्कूल में छात्रों की संख्या ज्यादा है तो उन्हें दो शिफ्ट में स्कूल चलाने की छूट भी दी गई है। बोर्डिंग स्कूल के आवासीय परिसर में रहने वाले शिक्षकों और छात्रों को RTPCR रिपोर्ट जमा करने के बाद ही स्कूल में एंट्री देने का फैसला किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने आज से स्कूल खोलने का फैसला लिया है।


पंजाब में आज से स्कूल खोलने के फैसला किया गया है। छात्रों और स्टाफ के लिए कोविड नियमों का पालन करना जरूर होगा और यह पाबंदियां 10 अगस्त तक जारी रहेंगी। इससे पहले इसी साल 12 मार्च के सरकार ने कोरोना के मामले बढ़ने के बाद सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया था।

हिमाचल प्रदेश में भी आज से स्कूल खोले जा रहे हैं। राज्य में 10वीं और 12वीं तक के बच्चों के लिए रेगुलर क्लास चलाई जाएंगी और 5वीं से 8वीं क्लास के छात्र टीचर्स से गाइडेंस के लिए स्कूल आ सकते हैं। हालांकि जो छात्र घर से ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं, वह इसे जारी रख सकते हैं क्योंकि स्कूलों में अटेंडेंस अनिवार्य नहीं की गई है।

इन राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश में भी अब स्कूल खोले जाने की तैयारी हो रही है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद हर जिलों से स्कूल खोलने की तैयारी करने को कहा है। यूपी में कोरोना के केस काफी कम हैं और मामले में लगातार गिरावट भी दर्ज हो रही है। ऐसे में जल्द यूपी में स्कूल खोलने की तारीख का ऐलान किया जा सकता है।


Sunday, July 11, 2021

Bihar Unlock 4: आज से हो रही है बिहार में अनलॉक 4 की शुरुआत, इन नियमो के साथ खोले जा रहे है बिहार के शिक्षण संस्थान


एक लंबे अंतराल के बाद बिहार में शिक्षण संस्थानों को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दरअसल आज से बिहार में अनलॉक 4 की शुरुआत की जा रही हैं। इस अनलॉक 4 में बिहार के 11वीं से ऊपर के शिक्षण संस्थानों को खोला जा रहा है। कुछ दिनों पहले बैठक कर राज्य सरकार ने बिहार में स्कूल-कॉलेज को नियमों के तहत खोलने का फैसला लिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि 12 जुलाई से 11वीं से ऊपर तक के शिक्षण संस्थानों को 50 फीसद उपस्थिति के साथ खोला जाएगा।

मैनजमेंट की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भले ही कोरोना के आकड़ो में थोड़ी कमी आई है पर खतरा अभी खत्म नही हुआ है। इसी के मद्देनजर अभी जो भी शिक्षण संस्थानों को खोला जा रहा है उसके लिए कुछ गाइडलाइंस जारी किए गए है। छात्रों के साथ-साथ सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना जरूरी है। उचित दूरी का पालन करना होगा। 50 फीसद ही छात्रों का आना सुनिश्चित करना होगा।

50 फीसद के साथ आज से खुलेंगे ये संस्थान

● 11वीं और 12वीं तक के स्कूल

● सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज

● तकनीकी शिक्षण संस्थान

● सरकारी प्रशिक्षण संस्थान

बता दें कि छह जुलाई को बिहार में अनलॉक-3 समाप्त हो गया था। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच जुलाई को ट्वीट कर अनलॉक-4 की घोषणा की थी। इसमें उन्होंने शिक्षण संस्थानों को खोले जाने पर विशेष ध्यान दिया था। बिहार में कोरोना के घटते मामले और छात्रों की भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया था। स्कूल कॉलेजों के साथ-साथ राज्य में रेस्टोरेंट और खाने की दुकानों को भी 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खोलने का निर्देश दिया था।


Saturday, June 26, 2021

भारत सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा ऐलान 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द वैक्सिन कराएगी उपलब्ध


भारत मे कोरोना के तीसरी लहर आने से पहले ही बच्चो के टीके उपलब्ध होंगे। भारतीय दवा कंपनी जायडस कैडिला की ओर से विकसित नया कोरोना टीका जल्द ही देश में 12-18 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए उपलब्ध होगा। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल करते हुए कहा कि जल्द ही सरकार 18 से कम उम्र के बच्चे यानी 12 से 18 साल तक के बच्चो के लिए वैक्सिनेशन अभियान शुरू करेगी जिसके लिए वो जल्द ही वैक्सीन लाएगी। बता दें कि देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है। देश में 32 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि साल के अंत तक देश में सभी व्यस्कों को कोरोना का टीका लगा दिया जाएगा। सरकार ने कहा है कि 18 साल से अधिक उम्र के 93-94 करोड़ लोगों के लिए 186.6 करोड़ डोज की आवश्यकता होगी।

सरकार ने कहा है कि लोग सीधे टीकाकरण केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं, वैक्सीन के लिए डिजिटल पहुंच बाधा नहीं है।

सोमवार से लागू नई नीति के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। पारदर्शिता के लिए हर दिन टीकाकरण के आंकड़ों को सार्वजनिक किया जा रहा है।

सरकार ने कहा है कि निजी टीकाकरण केंद्रों पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी टीका मिल सके, इसके लिए वाउचर वाली एक योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत NGO वाउचर खरीद सकते हैं और जरूरतमंद लोगों में इसका वितरण कर सकते हैं।


Wednesday, July 08, 2020

Corona Crisis: पटना में 7 दिनों के लिए लॉकडाउन, डीएम ने किया एलान

PATNA :  राजधानी पटना में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए फिर से लॉकडाउन लगाने का बड़ा फैसला लिया गया है. भागलपुर में 5 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाद पटना में भी लॉकडाउन लागू करने का यह बड़ा निर्णय लिया गया है.
राजधानी पटना में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है. पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर यह बड़ा फैसला लिया है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए डीएम ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में 7 दिनों के लिए पटना में लॉकडाउन की घोषणा की गई है. 10 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक यानी कि एक हफ्ते के लिए यह लॉकडाउन की घोषणा की गई है.
पटना में पिछले 24 घंटे में 65 इलाकों में 255 नए मिले हैं. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भीतीजी, पटना मेयर का बेटा, भाजपा विधायक गायत्री देवी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. आपको बता दें कि रेलवे हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य कार्यालय अधीक्षक समेत 3 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है. पटना में सबसे ज्यादा प्रभावित पटना सिटी इलाका है. यहां के 37 मुहल्लों में 62 नए मरीज सामने आये हैं.
भागलपुर में भी बढ़ते संक्रमण को लेकर डीएम प्रणव कुमार ने अगले पांच दिनों तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. 9 जुलाई को सुबह 6 बजे से 13 जुलाई तक जिले में लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी. राशन और दवा दुकानें, सरकारी कार्यालय, एटीएम, बैंक, दूध और पत्रकारों को छूट दी गई है. बेवजह बाहर निकले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा. जिले में अब तक 643 मरीजों की पुष्टि हुई है. इसमें 452 ठीक हो चुके हैं और पांच लोगों की जान गई है. 186 केस अभी एक्टिव है.