ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Patna News. Show all posts
Showing posts with label Patna News. Show all posts

Sunday, July 11, 2021

Bihar Unlock 4: आज से हो रही है बिहार में अनलॉक 4 की शुरुआत, इन नियमो के साथ खोले जा रहे है बिहार के शिक्षण संस्थान


एक लंबे अंतराल के बाद बिहार में शिक्षण संस्थानों को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दरअसल आज से बिहार में अनलॉक 4 की शुरुआत की जा रही हैं। इस अनलॉक 4 में बिहार के 11वीं से ऊपर के शिक्षण संस्थानों को खोला जा रहा है। कुछ दिनों पहले बैठक कर राज्य सरकार ने बिहार में स्कूल-कॉलेज को नियमों के तहत खोलने का फैसला लिया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि 12 जुलाई से 11वीं से ऊपर तक के शिक्षण संस्थानों को 50 फीसद उपस्थिति के साथ खोला जाएगा।

मैनजमेंट की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भले ही कोरोना के आकड़ो में थोड़ी कमी आई है पर खतरा अभी खत्म नही हुआ है। इसी के मद्देनजर अभी जो भी शिक्षण संस्थानों को खोला जा रहा है उसके लिए कुछ गाइडलाइंस जारी किए गए है। छात्रों के साथ-साथ सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना जरूरी है। उचित दूरी का पालन करना होगा। 50 फीसद ही छात्रों का आना सुनिश्चित करना होगा।

50 फीसद के साथ आज से खुलेंगे ये संस्थान

● 11वीं और 12वीं तक के स्कूल

● सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज

● तकनीकी शिक्षण संस्थान

● सरकारी प्रशिक्षण संस्थान

बता दें कि छह जुलाई को बिहार में अनलॉक-3 समाप्त हो गया था। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच जुलाई को ट्वीट कर अनलॉक-4 की घोषणा की थी। इसमें उन्होंने शिक्षण संस्थानों को खोले जाने पर विशेष ध्यान दिया था। बिहार में कोरोना के घटते मामले और छात्रों की भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया था। स्कूल कॉलेजों के साथ-साथ राज्य में रेस्टोरेंट और खाने की दुकानों को भी 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खोलने का निर्देश दिया था।


Sunday, April 18, 2021

कोरोना की वजह से बिहार में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, 15 मई तक स्कूल बंद; जानें और क्या पाबंदियां


बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नीतीश कुमार सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना से बचाव के लिए तमाम उपायों पर चर्चा की है। आज राज्य में 8,690 नए मामले मिले हैं। पिछले साल की तरह कोरोना संक्रमित मरीज मिलने वाले एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।
अस्पतालों में ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी। सभी तरह की दवा का इंतजाम किया जाएगा। होम आइसोलेशन में रहने वालों की मॉनिटरिंग की जाएगी। डेडिकेटिड कोविड हेल्थ संटेर बनेगा। स्वास्थ्यकर्मियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा। अनुमंडल स्तर पर क्वारंटाइन बनाया जाएगा।

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में 15 मई तक सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस अवधि के दौरान किसी भी तरह की परीक्षा नहीं ली जाएगी। सभी सिनेमा हॉल, मॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, पार्क और उद्यान 15 मई तक बंद रहेंगे।

सूबे में रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा। रेस्टारेंट, ढाबा और भोजनालय में बैठकर खाने पर प्रतिबंध रहेगा। रात्रि 9 बजे तक ही होम डिलीवरी का संचालन होगा। शाम को सात बजे तक ही खुली रहेंगी सब्जी की दुकानें।

सरकारी एवं निजी कार्यालय 5 बजे तक बंद हो जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक रहेगी। यह शादी और श्राद्ध कार्यक्रम पर लागू नहीं होगा। वहीं, दफन और दाह संस्कार के लिए सिर्फ 25 लोगों की अनुमति होगी।
श्राद्ध और शादी कार्यक्रम में सिर्फ 100 लोग तक अनुमति होगी। वहीं, मोहल्लावार दुकानें खोलने की अनुमति होगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तय किया जाएगा। भीड़-भाड़ वाले मंडियों को बड़े इलाकों में स्थान्तरित किया जा सकेगा।

नगर क्षेत्र एवं प्रखण्ड मुख्यालय में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए धारा 144 लगाई जा सकती है। आवश्यक सेवाओं परिवहन, बैंकिंग, डाक, स्वास्थ्य सेवा, मेडिसिन स्टोर, फायर, पुलिस, एम्बुलेंस आदि में छूट रहेगी।

Input: livehindustan.com

Monday, April 05, 2021

Corona 2.0 : पटना IIT के 15 छात्र हुए संक्रमित, संस्थान में मचा हड़कंप


बिहार में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। राजधानी पटना में सर्वाधिक 1881 मामले सामने आए हैं। ताज़ा मामला पटना स्थित आईआईटी से आया है। जहां 15 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए है। आईआईटी पटना के कुलसचिव डॉ. विश्वा रंजन ने बताया कि संक्रमित छात्रों को क्वारंटाइन किया गया है। चिकित्सकों की टीम इन छात्रों के स्वास्थ्य पर पल-पल निगरानी रख रही है। चिंता जैसी कोई बात नहीं है। इन छात्रों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं लेकिन जांच के क्रम में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

तीन छात्रों के संक्रमित होने के बाद अन्य छात्रों की जांच हुई

बता दें कि संस्थान में लंबे समय से ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही है। कुछ हफ्ते पहले बीटेक व एमटेक के अंतिम वर्ष के छात्रों को उनकी जरूरतों के लिहाज से संस्थान की ओर से ऐच्छिक बुलावा भेजा गया था। दो दिन पहले तीन छात्रों की रैंडम जांच के दौरान कोराना संक्रमित होने के मामला सामने आया था। इसके बाद बाकी 41 सदस्यों की जांच की गई, जिसमें 12 छात्र संक्रमित पाए गए।

संस्थान में एक साथ इतने सारे छात्रों के संक्रमित पाये जाने के बाद परिसर में कोरोना को लेकर थोड़ा भय का माहौल बन गया है इसके बाद से संस्थान में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संस्थान की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि छात्रों में संक्रमण का प्रसार आखिर कहां से हुआ।

Thursday, March 25, 2021

Bihar Band: राजद के आह्वान पर आज बिहार बंद, राहगीरों को हो रही है परेशानी


बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गुरुवार को किये गए बिहार बन्द के ऐलान के बाद आज पूरे बिहार को बंद किया गया। इसका असर पूरे बिहार में देखने को मिल रहा है। बिहार बंद के ऐलान के बाद शुक्रवार की सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों को जाम कर रहे हैं। पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाला महात्मा गांधी सेतु को बंद समर्थकों ने सुबह ही जाम कर दिया है, जिसके चलते आम लोगों को परेशानी होनी शुरू हो गई है।


सुबह से बंद समर्थको ने हाजीपुर से गांधी सेतु पुल पूरी तरह से जाम कर दिया। महुआ के विधायक मुकेश रोशन इस बन्द का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में बीच सड़क पर ट्रैक्टर और आगजनी करके बंद समर्थक सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।


शुक्रवार के बिहार बंद को आरजेडी के अलावे लेफ्ट पार्टियां और कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। हालांकि, यह बंद किसानों की तरफ से पहले से आहूत है, लेकिन तेजस्वी यादव इस बंद के जरिये पुलिस बिल और अपने विधायकों के पिटाई मामले को आगे करने में लगे हैं। तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी मंशा पहले ही जाहिर कर दी है कि सरकार पुलिस सशस्त्र विधेयक को वापस ले। विधायकों की पिटाई मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मांफी मांगे नहीं तो आरजेडी सड़क से सदन तक आंदोलन करता रहेगा।


अलर्ट पर प्रशासन

23 मार्च को विधानसभा घेराव को लेकर पटना में जिस तरह से उपद्रव हुआ था, उसको लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट है। वहीं, आरजेडी अपने पिछले आंदोलन से और ज्यादा उत्साहित दिख रही है। बिहार बंद पर शुक्रवार को फिर तेजप्रताप-तेजस्वी सड़क पर उतड़ कर बिहार बंद को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयासर कर रहे हैं। हालांकि, इस बन्द से सबसे ज्यादा नुकसान आमलोगों को ही होनेवाला है।