ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label corona virus. Show all posts
Showing posts with label corona virus. Show all posts

Monday, April 05, 2021

Corona 2.0 : पटना IIT के 15 छात्र हुए संक्रमित, संस्थान में मचा हड़कंप


बिहार में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। राजधानी पटना में सर्वाधिक 1881 मामले सामने आए हैं। ताज़ा मामला पटना स्थित आईआईटी से आया है। जहां 15 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए है। आईआईटी पटना के कुलसचिव डॉ. विश्वा रंजन ने बताया कि संक्रमित छात्रों को क्वारंटाइन किया गया है। चिकित्सकों की टीम इन छात्रों के स्वास्थ्य पर पल-पल निगरानी रख रही है। चिंता जैसी कोई बात नहीं है। इन छात्रों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं लेकिन जांच के क्रम में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

तीन छात्रों के संक्रमित होने के बाद अन्य छात्रों की जांच हुई

बता दें कि संस्थान में लंबे समय से ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही है। कुछ हफ्ते पहले बीटेक व एमटेक के अंतिम वर्ष के छात्रों को उनकी जरूरतों के लिहाज से संस्थान की ओर से ऐच्छिक बुलावा भेजा गया था। दो दिन पहले तीन छात्रों की रैंडम जांच के दौरान कोराना संक्रमित होने के मामला सामने आया था। इसके बाद बाकी 41 सदस्यों की जांच की गई, जिसमें 12 छात्र संक्रमित पाए गए।

संस्थान में एक साथ इतने सारे छात्रों के संक्रमित पाये जाने के बाद परिसर में कोरोना को लेकर थोड़ा भय का माहौल बन गया है इसके बाद से संस्थान में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संस्थान की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि छात्रों में संक्रमण का प्रसार आखिर कहां से हुआ।