ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label School Reopen. Show all posts
Showing posts with label School Reopen. Show all posts

Sunday, August 01, 2021

School Reopens: आज से खोले जाएंगे इन राज्यो में स्कूल, जाने क्या है गाइडलाइंस


School Reopens: आज से खोले जाएंगे इन राज्यो में स्कूल, जाने क्या है गाइडलाइंस

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली

जैसे जैसे देश मे कोरोना के मामले धीरे धीरे कम हो रहे है वैसे वैसे सरकार पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है। कई राज्यो में अब दुकाने, दफ़्तर आदि चीजे खोली जा रही है। ऐसे में अब स्कूलों को भी खोले जाने की मांग तेज़ी से हो रही है। डॉक्टरों व विशेषज्ञयो की माने तो अभी कोरोना की तीसरी लहर का ख़ौफ़ बरक़रार है। जिसका खासा असर बच्चो पर होने की संभावना है। ऐसे में बच्चो के स्कूल खोले जाने में खतरा है। पर मनोवैज्ञानिकों की माने तो अगर स्कूल अब नही खोले गए तो बच्चो के बोद्धिक व मानसिक विकास पर गहरा असर पड़ सकता है।

लॉकडाउन की वजह से पिछले दो सालों से स्कूल नही खोले गए। बच्चो को घरों में ही कैद रह कर ऑनलाइन क्लास करनी पड़ी है। वैसे में लगातार मोबाइल पर लंबे अरसे तक पढ़ने से बच्चो का मन बिल्कुल बोझिल हो गया है। स्कूल का वातावरण न मिल पाने के कारण बच्चो के अंदर पढ़ाई को लेकर स्वस्थ प्रतिस्प्रधा करने की जो ललक थी वो अब समाप्त सी होती ही जा रही है। ऐसे में जानकारों की राय है कि अब स्कूल खोल देनी चाहिए ताकि बच्चे फिर से उसी माहौल में वापस आ सके जिसके वो आदी है। इससे उनका मानसिक तनाव कम होगा जो उन्हें घर पर रह कर होता है साथ ही साथ उनका वौद्धिक विकास भी फिर से सुचारू रूप से हो सके।

इन्ही सब बातों के मद्देनजर कुछ राज्यो में आज से स्कूल खोले जा रहे है। उत्तराखंड में आज से स्कूलों को खोलने का फैसला किया गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक क्लास 9 से 12 तक के छात्र 2 अगस्त से और क्लास 6 से 8 तक के छात्र 16 अगस्त से स्कूल आना शुरू कर देंगे।

स्कूल खोलने व बच्चो को भेजने से पहले जान ले सरकार की यह दिशा निर्देश

सरकार के ओर से शनिवार को स्कूल खोले जाने के आदेश जारी कर दिए है हालांकि इसके साथ ही कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए गए है जो आपको जानना ज़रूरी है।इसके  मुताबिक स्कूलों का पूरा सैनिटाइजेशन जरूरी है और छात्र-छात्राओं को भी सैनिटाइजर के इस्तेमाल के बाद ही स्कूल में एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे।

अगर स्कूल में छात्रों की संख्या ज्यादा है तो उन्हें दो शिफ्ट में स्कूल चलाने की छूट भी दी गई है। बोर्डिंग स्कूल के आवासीय परिसर में रहने वाले शिक्षकों और छात्रों को RTPCR रिपोर्ट जमा करने के बाद ही स्कूल में एंट्री देने का फैसला किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने आज से स्कूल खोलने का फैसला लिया है।


पंजाब में आज से स्कूल खोलने के फैसला किया गया है। छात्रों और स्टाफ के लिए कोविड नियमों का पालन करना जरूर होगा और यह पाबंदियां 10 अगस्त तक जारी रहेंगी। इससे पहले इसी साल 12 मार्च के सरकार ने कोरोना के मामले बढ़ने के बाद सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया था।

हिमाचल प्रदेश में भी आज से स्कूल खोले जा रहे हैं। राज्य में 10वीं और 12वीं तक के बच्चों के लिए रेगुलर क्लास चलाई जाएंगी और 5वीं से 8वीं क्लास के छात्र टीचर्स से गाइडेंस के लिए स्कूल आ सकते हैं। हालांकि जो छात्र घर से ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं, वह इसे जारी रख सकते हैं क्योंकि स्कूलों में अटेंडेंस अनिवार्य नहीं की गई है।

इन राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश में भी अब स्कूल खोले जाने की तैयारी हो रही है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद हर जिलों से स्कूल खोलने की तैयारी करने को कहा है। यूपी में कोरोना के केस काफी कम हैं और मामले में लगातार गिरावट भी दर्ज हो रही है। ऐसे में जल्द यूपी में स्कूल खोलने की तारीख का ऐलान किया जा सकता है।


Tuesday, June 15, 2021

School Reopen In Bihar: जानिए कब खुलेगी बिहार में स्कूल व कॉलेज


देश मे धीरे धीरे कोरोना की स्थिति नियंत्रित होती जा रही है। कोरोना मरीजो की संख्या में अब कमी आ रही है। ज़िंदगी पटरी पर फिर लौट रही है। कई शहर अनलॉक की स्थिति में आ गई है। कई शहरों में नाईट कर्फ्यू भी हटा ली गई है। अब तो जनता वैक्सिनेशन भी करा रही है। जहां अब सब कुछ सामान्य हो रहा है ऐसे अब सवाल बच्चो की पढ़ाई को लेकर सामने आ रही है।


अभिभावकों ने अब यह सवाल करना शुरू कर दिया है कि उनके बच्चों की पढ़ाई कब पटरी पर लौटेगी? कब स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान खुलेंगे? तो आइए हम बताते है कि बिहार में शिक्षण संस्थान कब और कैसे पटरी पर लौटेगी?


बता दें कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर चल रही है और तीसरी लहर आने की पूरी संभावना बताई जा रही है। इस खतरे की वजह से ही देश में सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड के अलावा कई अन्य स्टेट बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाक्षों को रद कर दिया है। ऐसे में स्कूल खोलने को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।


बिहार में कब से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज? शिक्षा मंत्री ने दिया ये जवाब

कोरोना संक्रमण में सुधार की स्थिति यही रही तो अगले माह से बिहार के शैक्षणिक संस्थान खुल जायेंगे। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति इसी प्रकार सुधरती रही तो राज्य सरकार और शिक्षा विभाग दोनों ही शैक्षिक संस्थान खोलने के पक्ष में है। 5 अप्रैल से बंद राज्य के शैक्षणिक संस्थान चरणबद्ध ढंग से खुलेंगे। पहले उच्च शिक्षा के संस्थान खोले जायेंगे। फिर उच्च माध्यमिक और माध्यमिक। उसके बाद मध्य विद्यालय खोले जायेंगे और सबसे अंत में प्राथमिक विद्यालय खुलेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि लगातार सालभर से अधिक से राज्यभर के शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। इसका बच्चों के शैक्षणिक कॅरियर और सीखने की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए सरकार और विभाग की चाहत है कि हालात बेहतर रहे तो जुलाई में शैक्षणिक संस्थान खोल दिए जायें।

ताज़ातरीन खबरों के लिए हमे सब्सक्राइब करे

Facebook Twitter Telegram Instagram Koo

हमारे YouTube चैंनल को भी सब्सक्राइब करे