ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Bussiness. Show all posts
Showing posts with label Bussiness. Show all posts

Sunday, June 20, 2021

Bussiness: सोने चांदी की कीमतों पर दिखा कोरोना का असर कीमतों में आई भारी गिरावट


देश विदेशों के व्यापार पर कोरोना का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। भारी गिरावट के दबाव में पिछले सप्ताह घरेलू स्तर पर भी सोना 4.40 प्रतिशत और चांदी 6.43 प्रतिशत की गिरावट में रही। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोने की कीमत सप्ताह के दौरान 2,152 रुपए यानी 4.40 प्रतिशत उतरकर सप्ताहांत पर 46,728 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना मिनी भी 2,125 रुपए यानी 4.36 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ अंतिम कारोबारी दिवस पर 46,592 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति संबंधी बयान के बाद दोनों कीमती धातुओं पर दबाव रहा।


फेड ने बुधवार को जारी अपने बयान में संभावना व्यक्त की है कि वर्ष 2023 तक नीतिगत ब्याज दरों में 0.6 प्रतिशत तक की वृद्धि की संभावना है। वैश्विक स्तर पर बीते सप्ताह सोना हाजिर 104.25 डॉलर (5.55 प्रतिशत) लुढ़ककर 1,772.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। यह एक साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है।


अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 115.60 डॉलर (6.15 प्रतिशत) टूटकर शुक्रवार को 1,763.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। घरेलू स्तर पर चांदी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 4,647 रुपए कमजोर हुई और सप्ताहांत पर 67,580 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी मिनी की कीमत 4,425 रुपए की गिरावट के साथ 67,820 रुपए प्रति किलोग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 2.07 डॉलर (7.41 प्रतिशत) की साप्ताहिक नरमी के साथ 25.86 डॉलर प्रति औंस पर रही।