Showing posts with label devotional. Show all posts
Showing posts with label devotional. Show all posts
Monday, July 19, 2021
सावन की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा हुई रद्द, बिहार के मंदिरों में श्रद्धालुओ का आना वर्जित
न्यूज़ डेस्क। 20 जुलाई 2021
सावन की शुरुआत होने को है और इसी के साथ शुरू होती है सुप्रसिद्ध कावड़ यात्रा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कावड़ लेकर बिहार झारखंड बाबा को जल चढ़ाने आते है पर इस बार श्रद्धालुओ को इस यात्रा से वंचित रहना होगा। दरअसल इस बार फिर से कोरोना इसके आड़े आने लगा है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद में आयेाजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पर्षद अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन ने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकारी स्तर पर निर्णय लिया गया है कि सावन में कांवड़ यात्रा, मेला स्थगित रहेगा। सावन की सोमवारी को मंदिरों-शिवालयों में नहीं हो सकेगा बाहरी श्रद्धालुओं का जलाभिषेक, रूद्राभिषेक, दर्शन पूजन।
यही नही पर्षद ने राज्यो के सभी मंदिर मठों के पुजारियों को दिशा निर्देश दिए है जिमसें सरकार द्वारा दिये गए गाइडलाइंस को सुनिश्चित कराने की बात कही गई है।
श्रद्धालु इस वर्ष कांवड़ लेकर यात्रा नहीं कर सकेंगे साथ ही हरिहरनाथ सोनपुर, गरीबनाथ महादेव मुजफ्फरपुर सहित सभी शिवालयों में सावन की कांवड़ यात्रा स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है। अखिलेश जैन ने सभी श्रद्धालूओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस वर्ष हमलोग कोरोना के चलते संयम बरते, खुद बचे दूसरों को भी बचायें। स्थिति सामान्य होगी तो अगले वर्ष भी हम अपनी श्रद्धाभक्ति अर्पित कर सकते हैं।




