Thursday, July 23, 2020
Wednesday, July 22, 2020
Tuesday, July 21, 2020
औराई विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से स्थिति हुई भयावह विधायक ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र
बिहार में एक ओर जहां कोरोना ने कोहराम मचा रखा है वही दूसरी ओर बाढ़ ने भी अपना क्रूर रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बिहार के कई जिले बाढ़ से ग्रसित हो चुके है। बिहार के औराई विधानसभा क्षेत्र की स्थिति भी बाढ़ के कारण भयावह हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिससे पानी कई प्रखंडों में भर गया है। इसको देखते हुए वहाँ के स्थानीय विधायक डॉ सुरेंद्र कुमार यादव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा।
पत्र में उन्होंने लिखा-
औराई विधानसभा के प्रखंड, औराई के 26 पंचायत एंव प्रखंड कटरा के 16 पंचायत मे मुसलाधार वर्षा के कारण एंव कई नदियो का जलस्तर बढ़ जाने के कारण बाढ का पानी उपयुक्त प्रखंडो के सभी पंचायतो मे भर गया है जिससे बाढ की भयावह स्थिति बन गई है! इससे किसानों के धान, उनके घर सभी कुछ बर्बाद एंव तबाह हो चुके है! अतः आग्रह है कि औराई एंव कटरा प्रखंड के सभी पंचायतो को बाढ ग्रस्त धोषित किया जाऐ,साथ ही अपदा विभाग से भोजन राहत समाग्री का यथाशीघ्र व्यवस्था किया जाऐ।
24 घंटे में हुई भारी बारिश ने 31 वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ा
गौरतलब हो कि उत्तर बिहार में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश ने 31 वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को पूरे उत्तर बिहार में 206 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि तीन जुलाई 1989 को 202 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर व वैशाली में समान रूप से बारिश हुई है।
सभी जगह के जलस्तर में सुधार
मौसम विभाग के अनुसार, वर्षों बाद समान रूप से इतने बड़े क्षेत्र में बारिश हुई है। इस भारी बारिश के दो असर देखने को मिल रहे हैं। एक तो सभी जगह के जलस्तर में सुधार आया है, दूसरा जलजमाव से शहरी क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिन जिलों में बारिश हुई है, वहां शहरी क्षेत्र में जलजमाव से परेशानी एकदम से बढ़ गई है। कई गली-मोहल्ले पूरी तरह पानी से घिर गए हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में 60 फीसदी तक फसल पानी में डूब गई है।




