ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label #Chhath #Chhath Bihar Festival. Show all posts
Showing posts with label #Chhath #Chhath Bihar Festival. Show all posts

Monday, November 12, 2018

Chhath Puja: व्रतियों ने खाया खरने का प्रसाद अब 36 घंटे का व्रत शुरू


Chhath Puja: व्रतियों ने खाया खरने का प्रसाद अब 36 घंटे का व्रत शुरू

Arya News Live
news desk, 
12 Nov. 2018. 22:40 pm IST
अनुराग श्रीवास्तव

आज महापर्व छठ का दूसरा दिन था। आज के दिन व्रतियों ने   खरने का महाप्रसाद बनाया। व्रती शाम के समय छठ माँ की पूजा अर्चना की। अब समय के साथ छठ पर्व में भी कुछ बदलाव हुए है। वैसे तो ये पर्व तो गंगा के घाटों पर की जाती है पर अब बहुत से जगहों पर यह पर्व घरो पर ही घाट बना कर किये जाने लगे हैं। पर अभी भी छठ घाटो की एहमियत कम नहीं हुई है। अब भी कई छठव्रती गंगा के घाट पर आ कर ही छठ पर्व करते है। इसके मद्देनज़र आज घाटो और घरो दोनों जगहों पर छठव्रतियों द्वारा खरने का महाप्रसाद बनाते देखा गया। बहुत से व्रती जो बाहर से गंगा घाट पर आते है वो इन्ही घाटो के आस पास रह कर छठ का महापर्व करते है। शाम होते ही छठव्रतियों ने मुह धो स्नान कर छठ मईया के लिए महाप्रसाद बनाया फिर उन्हें भोग लगाया। इसके बाद ये प्रसाद घरवालो के साथ साथ सगे संबंधियों और आस पड़ोस के लोगो के साथ बाँट कर खाया गया।



अब होगा 36 घंटो का कठोर निर्जला व्रत

खरने के बाद छठव्रतियों की असली परीक्षा अब शुरू हो चुकी है। अब से लेकर कुल 36 घंटो तक व्रती कठोर निर्जला व्रत करेंगे जो छठ के पारन के साथ समाप्त होगा। छठव्रती इस बीच ना तो अब कुछ खाएंगे और ना ही कुछ पिएंगे। छठव्रती कल छठ का पहला अर्घ सांझ अर्घ के रूप में देंगे और फिर उसके दूसरे दिन छठ का दूसरा व अंतिम अर्घ भोर अर्घ के रूप में देकर समाप्त करेंगे।