ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Monday, June 15, 2020

Sushant Singh Rajput Death Mystery: सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी कोई साजिश तो नही

आर्या न्यूज़ लाइव
● अनुराग श्रीवास्तव

कहते है जो दिखता है वो होता नही और जो होता है वो दिखता नही। यह बात सुशांत सिंह राजपूत के साथ बिल्कुल सही बैठती है। आज भले ही वो हमारे बीच नही है पर अपने पीछे कई सवाल छोड़ गए है वो। हमेशा हँसमुख दिखने वाला शख्स अपने जीवन मे काफी गहराई तक अवसाद में घिरा हुआ था। जिसके बारे में कई लोगो को पता ही नही था। 
मूलतः बिहार के पूर्णिया के रहने वाले थे सुशांत पर ज़िन्दगी गुज़री पटना में। पटना के संत कैरेन्स स्कूल से सुशांत ने हाईस्कूल तक पढ़ाई की. इसके बाद वो उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चले गए और फिर वहां से फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई गए। आईआईटी में सातवाँ रैंक प्राप्त कर व स्कोलरशिप प्राप्त कर दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया। पढ़ने में धुरंधर थे इसलिए फिजिक्स ओलंपियाड जीता। 
सर्वप्रथम उन्होनें किस देश में है मेरा दिल नामक धारावाहिक में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फ़िल्मो के प्रस्ताव मिलना शुरु हुए। फ़िल्म काय पो छे! में वो मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की तारीफ़ भी हुई। काय पो छे के बाद वे शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फ़िल्म सफल रही और सुशांत का फ़िल्मी करियर परवान चढ़ गया। उन्हें 2016 में आई महेंद्र सिंह धोनी की आत्मकथा एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी, जिसमें अपने अभिनय हेतु काफी सराहना मिली थी। अपने जीवनकाल में उन्होंने कुल 12 प्रसिद्ध फिल्मों और 2 प्रसिद्ध टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया था, उनकी अन्य चर्चित फलों में, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, पीके, केदारनाथ और छिछोरे शामिल हैं।

माना जा रहा है कि वो पिछले छह माह से अवसादग्रस्त थे, लेकिन सोचने वाली बात है कि जिस व्यक्ति के पास अच्छी पहचान व शोहरत हो वो किस बात से अवसादग्रस्त हो सकता हैं। हमेशा से मुस्कुराता हुआ चेहरा किस बात को ले कर अपने अंदर गम का समंदर दबाये बैठा था।

कहा जाता है कि जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से सुशांत का ब्रेकअप हुआ तभी से वो थोड़ा परेशान रहने लगे थे। लंबे अरसे से साथ रहने के बाद अचानक अंकिता का यूँही साथ छोड़ देना सुशांत को अंदर ही अंदर परेशान कर दिया था। इसके बाद भी वो खुद को संभाल कर चल रहे थे।

सूत्रों की माने तो बॉलीवुड के कुछ नामी गिरामी सख्शियतो ने सुशांत का जीना हराम कर रखा था। सुशांत ने जबसे निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म पानी को साईन किया था तभी से ही उसे तंग किया जाने लगा। कहा तो यहाँ तक जाता है कि इन सभी के पीछे करण जौहर, YRF फ़िल्म का हाथ है। जानकारो का मानना है कि सुशांत से कुल 6 बड़ी फिल्मो का कॉन्ट्रेक्ट छीन लिया गया और उस कॉन्ट्रेक्ट को रणवीर सिंह को दे दिया गया था और यही वजह रही कि एक चमकता हुआ उभरता सितारा गर्दिशों में खो गया।
Iwmbuzz की एक खबर के अनुसार महेश भट्ट के साथ काम करने वाली लेखिका सुहृता सेनगुप्ता ने ये कहकर सबको चौंका दिया है कि सुशांत सिंह राजपूत की हालत बद से बदतर हो चुकी थी। सुहृता के ये खुलासे काफी चौंकाैने वाले हैं।

गौरतलब हो कि मुकेश भट्ट पहले ही ये कह चुके थे कि सुशांत सिंह राजपूत की हालत परवीन बाबी जैसी हो चुकी थी।

अब इस बात को सुहृता ने नया मोड़ देते हुए बताया है कि सुशांत अजीब हरकतें करने लगे थे। यही वजह थी कि महेश भट्ट को रिया चक्रवर्ती को उनसे दूर होने की सलाह देनी पड़ी थी।

सुशांत बातूनी थे, जल्दी दोस्त बन गए

iwmbuzz में पत्रकार सुभाष झाकी एक खबर के अनुसार सुहृता कहती हैं- सुशांत, भट्‌ट साहब के पास सड़क 2 में रोल की संभावना तलाशते हुए आए थे। सुशांत बातूनी थे, वे जल्द ही दोस्त बन गए। उनकी फिल्म के हीरोसूरज से जुड़ी हर बात पर अच्छी पकड़ थी। सुशांत सिनेमा के साथ-साथ क्वांटम फिजिक्स पर भी बोल सकते थे।

सुभाष के. झा की वही खबर जो iwmbuzz वेबसाइट पर पब्लिश हुई है।

इस रिपोर्ट की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत को परवीन बाबी की तरह अजीब सी चीज़ें दिखाई और सुनाई देने लगी थीं। जिसके बाद रिया के लिए उनके साथ रहना मुश्किल हो गया।

सुशांत को आवाजें सुनाई देनी लगी थी

सुहृता बताती हैं - पिछले एक साल के दौरान सुशांत ने खुद को बाहरी दुनिया से पूरी तरह से काट दिया था। रिया तब तक उसके साथ थी, जब तक वह निभा सकती थी। एक समय ऐसा आया जब सुशांत को आवाजें सुनाई देने लगीं। उसे लगने लगा था कि लोग उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं। एक दिन अनुराग कश्यप की एक फिल्म सुशांत के घर में चल रही थी और उन्होंने रिया से कहा- मैंने कश्यप से एक प्रोजेक्ट के लिए मना कर दिया था। अब वह मुझे मारने के लिए आने वाला है।

सुशांत के हरकतों से डरी हुई थी रिया उसने अपना रिश्ता तोड़ लिया था

इस घटना केबाद ही रिया सुशांत के साथ रहने से डर गई थीं। रिया ने रिश्ता तोड़ लिया।उसके पास और कोई रास्ता नहीं था। भट्‌ट साहब ने उससे कहा था कि अब तुम कुछ नहीं कर सकती। अगर इस रिश्ते में तुम और रहती हो तो तुम्हारी दिमागी हालत भी खराब हो जाएगी। रिया ने सुशांत की बहन के मुंबई आने तक उसे संभाले रखा। सुशांत की बहनों ने भी उसकी मदद करने की पूरी कोशिश की। लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था। उसने अपनी डिप्रेशन की दवाएं लेना बंद कर दिया था।

सुशांत के मौत के बाद कंगना ने अपने वीडियो में जो कहा सोचने पर मजबूर करता है। जानिए अपने वीडियो में कंगना ने क्या कुछ कहा

कंगना ने अपने  वीडियो में कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन कुछ जो इस मामले में माहिर है कि किस तरह पैनल नैरेटिव चलाना है वे बता रहे हैं कि कुछ लोगों का दिमाग कमजोर होता है वो डिप्रेशन में आ जाते हैं और सुसाइड कर लेते हैं। वह इंजीनियरिंग के एंट्रेंस एग्जाम का रैंक होल्डर है। उसका दिमाग कमजोर कैसे हो सकता है। उनके लास्ट पोस्ट देखिए। वह लोगों से कह रहे हैं कि मेरी फिल्में देखिए। मेरा कोई गॉडफादर नहीं है, मुझे निकाल दिया जाएगा इंडस्ट्री से। अपने इंटरव्यू में वो जाहिर कर रहे हैं कि मुझे क्यों नहीं इंडस्ट्री अपनाती है। तो इस हादसे की कोई बुनियाद नहीं है। वाहियात फिल्म को सारे अवॉर्ड मिलते हैं।'

'छिछोरे सुशांत की बेस्ट फिल्म थी'

कंगना ने आगे कहा, 'छिछोरे उनकी बेस्ट फिल्म थी। 'काई पो छे' जैसी फिल्म से उन्होंने डेब्यू किया, लेकिन उनकी फिल्म को स्वीकार नहीं किया गया, कोई अवॉर्ड नहीं मिला। हमें आपसे कुछ नहीं चाहिए, लेकिन हम जो करते हैं उन्हें आप एक्नॉलेजमेंट क्यों नहीं देते हैं। खुद मैं जिस फिल्मों को डायरेक्ट करती हूं, उसे ये लोग फ्लॉप घोषित करते हैं। मुझ पर 6 मुकदमे क्यों किए गए? क्यों मुझे जेल में डालने के लिए कोशिश की गई है। जो इनके चमचे जर्नलिस्ट्स हैं वे लिखते हैं कि सुशांत साइकोटिक है, न्यूरोटिक है एडिक्ट हैं और संजय दत्त के एडिक्शन आपको क्यूट लगती है।'

कंगना ने कहा, 'वे लोग मुझे मैसेज करते हैं कि तुम्हारा बहुत कठिन समय चल रहा है, कोई ऐसा-वैसा कदम मत उठा लेना। क्यों वे मेरे दिमाग में डालना चाहते हैं कि मैं सुसाइड कर लूं। यह सुसाइड नहीं बल्कि प्लांड मर्डर था। सुशांत की गलती है वह अपनी गलती मान गया कि वह किसी लायक नहीं हैं। वह उनकी बातें मान गया। वह लिखकर बताना चाहते हैं कि सुशांत कमजोर दिमाग का था। वे ये नहीं बताएंगे कि सच्चाई क्या है।'

ये तो सच है कि फ़िल्म इंड्रस्ट्री में जो ग्लैमरस दिखता है वो बस आंखों का धोखा होता है। यहां पर वही टिक सकता है जिसका कोई गॉडफादर हो या फिर वो कोई स्टार किड्स हो वरना आपका भगवान ही मालिक है।

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment