ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Saturday, January 19, 2019

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता बांग्ला लेखक अतिन बंदोपाध्याय का निधन



साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता बांग्ला लेखक अतीन बंद्योपाध्याय का सेरेब्रल पाल्सी (मस्तिष्काघात) के कारण शहर के एक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 85 साल के थे।
बंद्योपाध्याय का जन्म तत्कालीन अविभाजित बंगाल के ढाका में हुआ था और उन्होंने नाविक, स्कूल शिक्षक, कारखाना प्रबंधक, पत्रकार से आखिरकार एक लेखक बनने तक का सफर तय किया था। लघु कहानी–संग्रह ‘पंचशती गल्प’ के लिए उन्हें 2001 में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था।

कुछ दिन पहले गिरने के कारण बंद्योपाध्याय के सिर में गंभीर चोट आई थी और एक निजी अस्पताल में उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया था। उनके दो बेटे हैं। बंद्योपाध्याय की पत्नी का निधन पहले ही हो गया था। उन्होंने शनिवार शाम करीब 3.40 मिनट पर अंतिम सांस ली।

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment