ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Thursday, January 03, 2019

6 जनवरी को लगने जा रहा है साल 2019 का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

6 जनवरी को लगने जा रहा है साल 2019 का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

03 Jan. 2019
 


2019 का साल अब शुरू हो चुका है। यह साल हमारे देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। खास कर उत्तर प्रदेश के लिए तो और भी महत्वपूर्ण है। प्रयागराज में अर्धकुभ लगने जा रहा है। जनवरी का महीना वैसे भी खास होता है। लेकिन 2019 का जनवरी महीना और भी खास है। छह जनवरी को सूर्य ग्रहण लगेगा। इस साल कुल पांच ग्रहण पड़ेंगे। 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। गणेश संकष्ट चतुर्थी जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार भी जनवरी में ही हैं।

एक बार फिर से बता दें कि ये ग्रहण उत्तर-पूर्वी चीन, जापान और पूर्वी रूस तथा प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा, जबकि भारत में यह ग्रहण अदृश्य रहेगा।

इस दिन और इस समय लगेगा

6 जनवरी रविवार के साथ ही शाम 05:43 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा पूरा दिन पार करके देर रात 01 बजकर 57 मिनट पर हर्शल ग्रह मेष राशि में मार्गी होगा। आचार्य अशोक कुमार पांडेय बताते हैं कि 7 अप्रैल, 2017 को हर्शल ने मेष राशि में प्रवेश किया था और इस बीच 7 अगस्त, 2018 को रात 10 बजकर 19 मिनट पर हर्शल मेष राशि में वक्री भी हुए थे। हर्शल ग्रह लगभग 84 वर्षों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है। मतलब कि यह एक राशि में तकरीबन सात वर्षों तक रहता है। बतादें कि हर्शल ग्रह दार्शनिको, चिंतको और मनोवैज्ञानिको के लिए हर्शल ग्रह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह ग्रह इंसान के अंदर आध्यात्मिक शक्ति और आत्मबल का संचार करता है। अत: हर्शल के मार्गी होने से इसका विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा, हर्शल उनके किस स्थान पर गोचर करेगा और उस स्थिति में आपको कौन-से उपाय करने चाहिए। आइए यहां जानते हैं।

सूर्य ग्रहण भारत में 2019

आपको बता दें कि छह जनवरी को लगने वाला सूर्यग्रह Surya Grahan 2019 भारत में नहीं दिखाई देगा। अगर आपको २०१९ का पहला सूर्य ग्रहण देखना है और आप इसे देखना चाहते हैं तो आपको पैसिफिक देशों या फिर उत्तर पूर्व एशिया की ओर रुख करना होगा। इसका मतलब यह है कि यह सूर्य ग्रहण उत्तर-पूर्वी चीन, जापान और पूर्वी रूस तथा प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा, भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा मतलब अदृश्य रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के लिए भी यह काफी महत्वपूर्ण है। मार्गी हर्शल आपके पहले स्थान पर गोचर करेगा। इस गोचर से अपके जीवन में अचानक से आपकी तरक्की हो सकती है। भले ही बीच-बीच में कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आएं, लेकिन आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी। चीजों को नये तरीके से सोचने की कोशिश करेंगे। अत: हर्शल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और किसी भी तरह के अशुभ फल से बचने के लिए आपको दही या दही से बनी चीज़ों का दान करना होगा। इससे आपके जीवन में आपकी उन्नति निश्चित ही होगी।

वृष राशि

इस राशि के लिए भी यह काफी हद तक सही रहेगा। मार्गी हर्शल आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेगा। गोचर से आप अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने ऊपर कुछ खर्चा कर सकते हैं। इस दौरान आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपका गृहस्थ जीवन और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शरीर के साथ ही मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे। अत: हर्शल की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए आपको जैसमीन की सुगंध पास रखनी चाहिए और उसका उपयोग भी करना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। यह सूर्य ग्रहण कुल सात राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। इसके प्रभाव का इन राशियों पर असर भी पड़ेगा।

व्रत-त्योहार -महत्वपूर्ण दिवस

-2019 में पहले सप्ताह में लगेगा सूर्यग्रहण
-6 जनवरी 2019- सुबह 4.05 बजे से 9.18 बजे
-2 जुलाई- रात्रि 11.31 बजे से 2.17 बजे
-26दिसंबर19-सुबह 8.17 से 10.57 बजे
चंद्रग्रहण
-21 जनवरी - सुबह 9.03 बजे से 12.20 बजे
-16 जुलाई - दोपहर 1.31 बजे से शाम 4.40 बजे

सौजन्य: पत्रिका

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment