ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Monday, August 23, 2021

जबतक भारत हिन्दूराष्ट्र नही बन जाता तब तक अपनी शिखा(चोटी)में गांठ नही देंगे-पंडित कल्किराम अध्यक्ष रामादल ट्रस्ट।


जबतक भारत हिन्दूराष्ट्र नही बन जाता तब तक  अपनी शिखा(चोटी)में गांठ नही देंगे-पंडित कल्किराम अध्यक्ष रामादल ट्रस्ट।


अयोध्या। बिस्मिल्लाह खान

अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन भारत विरोधी गतिविधियों का शमन कर हिन्दूराष्ट्र की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने हेतु जगतपति भगवान श्रीहरिविष्णुजी का आवाहन करते हुए भगवती पीताम्बरा माता बगलामुखी माताजी के श्रीचरणों का आश्रय लेकर पूर्णिमा तिथि की मध्य रात्री में 108 दिवसीय संकल्पित महानुष्ठान का श्रीगणेश किया गया।मध्यरात्री मे संकल्पित महानुष्ठान की जानकारी देते हुए रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने कहा कि-सनातन धर्म ग्रन्थों की असीमित शक्तियों का वर्णन नही किया जा सकता,राष्ट्रहित में चल रहे धार्मिक आध्यात्मिक महानुष्ठान की कड़ी मे शुरू किये गए आयोजन के साथ-साथ धर्म के मार्ग का अनुसरण कर एक महत्वपूर्ण प्रतिज्ञा भी ली गई है कि जबतक भारत हिन्दूराष्ट्र नही बन जाता तबतक अब(हम) अपनी शिखा(चोटी)में गांठ नही देंगे और सनातन समाज की शत-प्रतिशत एकजुटता के लिए किये जा रहे धार्मिक आयोजन को और भी वृहद स्तर पर संचालित कर सनातन समाज के मध्य फैली वैमनस्ता को जड़ से समाप्त करने के प्रयासों की सफलता भी सुनिश्चित करेंगे,विश्व कल्याण की प्रार्थना करने वाला दुनियाभर मे एकमात्र सनातन धर्म ही है जिसके विरुद्ध षडयन्त्र रचने वालों की कभी कमी नही रही वर्तमान परिस्थितीयां सनातन धर्म के अनुकूल हैं और इसका लाभ अगर हम अपने राष्ट्र-धर्म और समाज के लिए करते हैं तो ब्राह्मण कुल में जन्म लेने की सार्थकता स्वयं सिद्ध और साकार होती है।

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment