ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Monday, July 27, 2020

Big News: खत्म हुआ अब इंतज़ार पाक चीन का बनकर काल भारत आ रहा रफाल


भारत आ रहा है रफाल पाक चीन का बुरा हुआ हाल

एएन न्यूज़ डेस्क/आबु धाबी: भारत को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था वो पल अब आने वाला है जी हाँ भारतीय वायु सेना को मजबूती देने वाला रफाल (Rafale) विमान भारत आ रहा हैं। अब से कुछ ही देर में भारत के अंबाला एयरबेस पर यह लैंड करेगा। इसके टचडाउन को लेकर पूरा भारत देश उत्साहित है. वही चीन और पाकिस्तान की हालत बहुत खराब हो गई है। दोनों ही देशो की नजर भी फ्रांस से शुरू हुई रफाल की इस यात्रा पर है क्योंकि इमरान और शी जिनपिंग को भी इस बात का पूरा अंदाजा है कि रफाल से मिली मजबूती के बाद भारत की वायुसेना आने वाले समय मे उसके लिए काल बन जाएगा.


फ्रांस के मेरिनैक एयरबेस से कल सोमवार को उड़ान भरने के बाद 5 रफाल विमान 5000 किलोमीटर का सफर तय करके यूएई के अल दफरा एयरबेस पर पहुंच चुके हैं यानी अब सिर्फ 2000 किलोमीटर का फासला और बचा है जब अंबाला एयरबेस पर रफाल का टचडाउन होगा। इस उड़ान में रफाल विमानों के साथ हवा में ईंधन भरने वाला एक विमान भी मौजूद था। 7 घंटे से ज्यादा लंबी इस उड़ान में रफाल विमानों में एक से अधिक बार ईंधन भरा गया. फ्रांस में 5 और रफाल विमान तैयार हो चुके हैं और उन फाइटर जेट्स पर भारतीय पायलट इस समय ट्रेनिंग ले रहे हैं.


पाक चीन की हालत हुई खस्ता

अब जब रफाल भारत आ रहा है तो अब पाक और चीन के पसीने छूटने लगे है, धड़कने मिल्खा सिंह हुए जा रही है यानी तेज़ रफ़्तार से भाग रही है। दोनों को ही पता है कि अब रफाल से टकराना उन दोनों के लिए टेढ़ी खीर है, मौजूदा दौर में इस रफाल से टकरा सके इतना दम तो चीन-पाकिस्तान के पास मौजूद लड़ाकू विमानों में भी नहीं है. एक रफाल एक समय में 8 दुश्मनों पर नजर रख सकता है और उन पर हमला भी कर सकता है. अब भारत के एक रफाल का सामना करने के लिए पाकिस्तान के दो F-16 लड़ाकू विमान भी कम पड़ जाएंगे. ये पाकिस्तान की मिसाइलों को भी धोखा दे देगा और सैकड़ों किलोमीटर की दूरी से उनकी निगरानी भी करेगा. कुल मिलाकर रफाल के सामने पाकिस्तान के सभी हथियार पुराने नजर आएंगे.


पाक चीन दोनों है परेशान

चीन और पाकिस्तान दोनों को इस बात का अंदाजा है कि रफाल आने के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत इतनी ज़्यादा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी की वो इसका सामना करना तो दूर सामना करने की सोच भी नही सकते। दोनों ही देशो को पता है कि पाकिस्तान के F-16 और चीन के J-11 की इनके आगे एक नहीं चलेगी।


550000 फुट की ऊंचाई से बरपा सकता है कहर-

राफेल लड़ाकू विमान की क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 550000 फुट ऊंचाई से भी दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना लगाकर उन पर बम गिरा सकता है। यह विमान कई तरह की मिशालों समेत परमाणु बम गिराने में भी सक्षम है।


अभी सिर्फ दो ही देशों के पास है ये विमान-

भारत दुनिया का तीसरा ऎसा देश है जो राफेल विमान की ताकत रखने वाला है। फिलहाल इस बेहद खतरनाक लड़ाकू विमान को फ्रांस की वायुसेना, जलसेना और थल सेना के अलावा मिश्र की सेना के पास है।


इन 6 देशों की भी ताकत बनेगा राफेल-

दो इंजन वाले इस फ्रांसिसी विमान की ताकत को देखते हुए भारत और मिश्र के अलावा जर्मनी, इटली, स्पेन, यूके, ऑस्ट्रिया और सऊदी अरब भी इसे खरीदने की तैयारी कर चुके है। इन सभी 6 देशों को कुल मिलाकर 707 विमान बेचे जाएंगें।


राफेल लड़ाकू विमान के खास फीचर-

फ्रांस की डासाल्ट एविएशन कंपनी ने बनाया है
- 35.4 फुट चौड़ाई
- पंखों समेत 492 क्वायर फुट कुल चौड़ाई
- 33.8 फुट है लंबाई
- 17.4 फुट है ऊंचाई
- 1750 केटीएस की गति से उड़ता है
- 450 मीटर के एरिया में लैंडिंग करने में सक्षम
- 1000 फुट प्रति सेकेंड की रफ्तार सीधे उड़ सकता है
- 55000 फुट की ऊंचाई से बम गिराने में सक्षम है


इनकी टक्कर का है-

राफेल लड़ाकू विमान अत्याधुनिक फाइटर प्लेन यूरोफाइटर टायफून, सुपर हॉर्नेट, एफ-16 ब्लॉक60, मिग-35, साब ग्रिपिन जैसे की टक्कर का है।


No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment