यूपी के बरेली से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जहां बैंक के गार्ड ने एक व्यक्ति को गोली मार दी वो भी इसलिए क्योंकि वो व्यक्ति बिना मास्क पहने ही बैंक पहुँचा था। दरअसल यहां के बैंक ऑफ बड़ौदा में गार्ड ने एक रेलवे के कर्मचारी को गोली मार दी। रेलवे कर्मचारी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि आरोपी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वही इस घटना को अंजाम देने वाले गार्ड को अपने हरकत पर कोई मलाल नही है। वो उस रेलवे कर्मचारी को ही जेल भेजने की बात कर रहा है। दरअसल, रेलवे कॉलोनी निवासी राजेश राठौर पासबुक में एंट्री करवाने के लिए शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गए थे। राजेश की पत्नी प्रियंका राठौर ने बताया कि राजेश मास्क नहीं पहने थे इसलिए गार्ड ने उन्हें बैंक में नहीं जाने दिया। राजेश घर से मास्क लेकर आये, लेकिन उसके बावजूद गार्ड ने बैंक में नहीं जाने दिया और गोली मार दी।
राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है
वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर शहर कोतवाली पुलिस, एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि किसी बात को लेकर गार्ड और रेलवे कर्मचारी में कहासुनी हो गई थी जिस वजह से उसने राजेश को गोली मार दी। राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस घटना का असल जिम्मेदार कौन?
इस वारदात के बाद अब यह सवाल खड़े हो गए है कि आखिर असल जिम्मेदार कौन? वो गार्ड जिसने गोली मारी या वो बैंक प्रसाशन जिसने ऐसे इंसान को सुरक्षा का जिम्मा दिया है जो किसी की भी जान ले सकता है?





No comments:
Post a Comment
Thanks 4 your comment