ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Thursday, July 15, 2021

एटीएम बदलकर युवक के खाते से 10 हजार रुपये उड़ाए


एटीएम बदलकर युवक के खाते से 10 हजार रुपये उड़ाए

रिपोर्ट: बिस्मिला खान

गोसाईगंज -अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एटीएम से रुपये निकालने गए युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते 10 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित के मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसे जानकारी हुई। पीड़ित राजन ने अज्ञात एक उचक्के के खिलाफ तहरीर दी है।
राजन विश्वकर्मा अहिरौली थाना अंबेडकर नगर का निवासी है। किसी काम से गोसाईगंज स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। वह एटीएम मशीन से रुपये निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन रुपये नहीं निकले। इसी दौरान लाइन में लगे एक युवक ने उसकी मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदल लिया। एटीएम कार्ड बदलने के बाद पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में हेलमेट पहनकर घुसा जिससे उसका चेहरा दिखाई ना पड़े और वह ₹10 हजार निकाल लिया। जब पीड़ित राजन घर वापस आया तो उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। बैंक से पता चला कि खाते से 10 हजार रुपये निकाले गए हैं। कोतवाल विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment