Saturday, July 03, 2021
Home
/
ayodhya
/
Uttar Pradesh
/
अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है।
अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है।
अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है।भाजपा पार्टी प्रत्याशी रोली सिंह को 30 मत मिले। जबकि सपा प्रत्याशी इंदूसेन यादव को महज 10 वोटो से हार का सामना करना पड़ा।वही डीएम ने भाजपा विधायकों व महानगर जिलाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी प्रत्याशी रोली सिंह प्रमाणपत्र सौपा गया।जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा व सपा के बीच मुकाबला था। सदस्य के चुनाव में सपा के 17, भाजपा के 8, बसपा के 4 व निदर्लीय 11 ने जीत हासिल की। चुनाव में सपा शुरुआत से ही अपनी जीत का दावा कर रही थी। लेकिन वह अपने ही सदस्यों को सहेज रहीं सकी। वहीं भाजपा लगातार बैठके करके जीत का ताना बाना बुन रही थी। भाजपा के पदाधिकारी जिला पंचायत सदस्यों से लगातार सम्पर्क कर रहे थे। पार्टी लगातार एक बेहतर रणनीति के तहत आगे बढ़ रही थी। जिसके परिणाम स्वरुप भाजपा को बसपा, निर्दलीय सदस्यों का समर्थन प्राप्त हो गया।भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी रोली सिंह ने बताया कि सब कुछ हमारे कार्य कर्ताओं की और पार्टी के लोगो की सहमति से जीत हासिल की है।पार्टी के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया.उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी का एक ही एजेंडा सब का साथ सबका विकास के साथ कार्य नियंत्रित करते रहेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
Thanks 4 your comment