ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label #Akhilesh Prasad. Show all posts
Showing posts with label #Akhilesh Prasad. Show all posts

Monday, August 02, 2021

चाय पर चर्चा: राजद सुप्रीमो मिले सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह से कहा देश को 'समाजवाद' की जरूरत


चाय पर चर्चा: राजद सुप्रीमो मिले सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह से कहा देश को 'समाजवाद' की जरूरत 

 न्यूज़ डेस्क | उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने को है ऐसे में यूपी की सियासत में अभी से ही हलचल दिखने लगी है। बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यूपी के सपा के वरिष्ट नेता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। भले ही इस मुलाकात को लालू प्रसाद यादव ने एक औपचारिक मुलाकात बताया पर उत्तर प्रदेश के सियासत में इस बैठक को एक अलग ही रूप में देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्विटर पर दोनों दिग्गजों की मुलाकात की तस्वीरें साझा की। बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को संसद के सत्र में भी भाग लिया है। अखिलेश ने जो फोटो साझा की, उसमें दोनों ही नेता चाय पीते नज़र आ रहे हैं। मुलाकात के बाद लालू यादव का ट्वीट इस मुलाकात के बाद लालू यादव ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। खेत-खलिहान, ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा, किसानों, गरीबों व बेरोजगारों के लिए हमारी सांझी चिंताएं और लड़ाई है। आज देश को पूंजीवाद और सम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है। बता दें कि लालू प्रसाद यादव एक बार राजनीति में सक्रिय होते नज़र आ रहे है। फिलहाल वो जमानत के बाद बेटी मीसा भारती के साथ दिल्ली में रह रहे है। वो हाल में ही शरद पवार से भी मिले। एक तरफ वो बिहार में अपने बेटे तेजस्वी को खुद से बेहतर नेता करार देकर माहौल बना रहे है तो यूपी में मुलाकात कर वहां की राजनीति को बदलने में लगे है। यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और एनसीपी का गठबंधन हुआ है, इसके अलावा अन्य विपक्षी दल भी समाजवादी पार्टी के साथ आ सकते हैं। समाजवादी पार्टी अगले साल होने वाले यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटी है। सपा ने तय किया है कि इस बार वो किसी बड़े राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी। हालांकि, सपा छोटे दलों के साथ गठबंधन ज़रूर कर रही है।