ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Bihar Crime News. Show all posts
Showing posts with label Bihar Crime News. Show all posts

Saturday, July 17, 2021

पुलिस महकमे में मची हड़कंप, गांधी मैदान थाना में पदस्थापित ASI की लाश फंदे से लटकी मिली


पुलिस महकमे में मची हड़कंप, गांधी मैदान थाना में पदस्थापित ASI की लाश फंदे से लटकी मिली

न्यूज़ डेस्क

शुक्रवार को पुलिस महकमे में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब एक सहायक पुलिस अवर निरिक्षिक की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकी मिली। दरअसल पटना के गांधी मैदान थाना में पदस्थापित ASI देवेन्द्र कुमार यादव ( उम्र 57 वर्ष ) की लाश बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मंदिरी इलाके के एक मकान में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वो उसी मकान में अकेले किराये पर रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों को उनके कमरे से बदबू महसूस हुई तो लोगो को शक हुआ और लोगो ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नही मिली। बाद में स्थानीय लोगो ने मामले की जानकारी इलाके की पुलिस को दी। 

मौके पर पहुँची पुलिस ने जब दरवाज़ा तोड़ा तब उन्हें ASI की लाश फंदे पर लटकी मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ASI देवेंद्र कुमार यादव ने गुरुवार या बुधवार को किसी समय आत्महत्या किया होगा । क्योंकि, शव की स्थिति बता रही थी कि वो कई घण्टे पुरानी हो चुकी है ।

पुलिस सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार यादव के मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है । वह वर्ष 2019 से गांधी मैदान थाना में पदस्थापित थे और हाल के दिनो में वह थाना में भी काफी गुमशुम रहा करते थे । पिछले कई दिनों से वह लगातार मानसिक रूप से परेशान रह रहे थे और सहकर्मियों से भी बातचीत नही करते थे ।