ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Cbse Result 2021. Show all posts
Showing posts with label Cbse Result 2021. Show all posts

Thursday, July 29, 2021

Cbse Result 2021: बोर्ड ने जारी किए रोल नंबर फाइंडर एप, ऐसे पा सकते है विद्यार्थी अपना रोल नंबर


Cbse Result 2021: बोर्ड ने जारी किए रोल नंबर फाइंडर एप, ऐसे पा सकते है विद्यार्थी अपना रोल नंबर

न्यूज़ डेस्क

Cbse 10वीं व 12वीं रिजल्ट की घोषणा जल्द ही करने वाली है। इससे पहले वो अपने विद्यार्थियों के लिए रोल नंबर पाने के लिए एप रोल नंबर फाइंडर को लांच किया है। यह लिंक cbse.gov.in पर सक्रिय है। इस लिंक का उपयोग छात्र अपने अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे माता-पिता का नाम साझा करके अपना कोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं । विद्यार्थी ऐसे प्राप्त कर सकते है अपना रोल नंबर

सीबीएसई कक्षा 10 वीं का रोल नंबर कैसे देखें -

1. सीबीएसई कक्षा 10 वीं का रोल नंबर फाइंडर 2021 लिंक पर जाएं और कक्षा 10 का चयन करें ।

2. नई विंडो पर अपना नाम, अपनी माता-पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि DD/MM/YYYY प्रारूप में लिखें ।

3. सर्च बार पर क्लिक करें ।

4. आपका रोल नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा ।


सीबीएसई 12 वीं का रोल नंबर कैसे देखें -

1. सीबीएसई कक्षा 12 रोल नंबर फाइंडर 2021 लिंक पर जाएं ।

2. नई विंडो पर, अपना नाम, अपनी माता का नाम, अपने पिता का नाम और स्कूल कोड दर्ज करें

3. सर्च बार पर क्लिक करें ।

4. आपका रोल नंबर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा ।

सीबीएसई 10 वीं का परिणाम कल जारी होने की उम्मीद है और सीबीएसई 12 वीं के परिणाम 31 जुलाई 2021 तक जारी होने की उम्मीद है । हालांकि कक्षा 10 वीं के परिणाम में कुछ देरी हो सकती है लेकिन 12वीं के परिणाम 31 जुलाई को हो सकते हैं ।