ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Crime Sushant Singh Rajput Death. Show all posts
Showing posts with label Crime Sushant Singh Rajput Death. Show all posts

Saturday, June 20, 2020

Sushant Singh Rajput Death Mystery: सलमान ने तोड़ी चुप्पी फैंस से कहा,इस मुश्किल घड़ी में सुशांत के फैंस-परिवार का साथ दें


बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी किये जाने के बाद लोगो मे काफी आक्रोश है। बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म जिसका शिकार सुशांत सिंह हुए उस नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड भी दो फाड़ हो चुका है। कंगना ने लगातार दो अलग अलग वीडियो के जरिये जहां बॉलीवुड के नेपोटिज्म की पोल खोली है वही कुछ मीडिया वालों को भी आड़े हाथों लिया है।
पटना के लोगो ने किया विरोध प्रदर्शन
लोगो ने करन जोहर, सलमान खान, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर सरीखे लोगो का जम कर विरोध किया है। लोगो का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत को इन लोगो के द्वारा तंग किया जिसके कारण उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

सलमान की फैन्स से अपील

सलमान खान ने एक ट्वीट कर सभी से सुशांत के परिवार का साथ देने की अपील की है. वो ट्वीट कर कहते हैं- मैं अपने सभी फैन्स से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैन्स के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें. भावनाओं को समझने की कोशिश करें. इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बने. किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है.

Sushant Singh Rajput Death Mystery: सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी कोई साजिश तो नही

बता दें 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई वाले फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी. इस समय पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर उस शख्स से पूछताछ कर रही है जो एक्टर के साथ किसी ना किसी रूप में जुड़ा हुआ था. हाल ही में उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती से भी पुलिस ने पूछताछ की थी. अब तक तकरीबन 15 लोगों के बयान रिकॉर्ड किए जा चुके हैं.