Showing posts with label Public Voice. Show all posts
Showing posts with label Public Voice. Show all posts
Tuesday, October 09, 2018
Public Voice: वर्दी वाले गुंडों से निजात कब मिलेगी एसएसपी महोदय
अनुराग श्रीवास्तव• आर्या न्यूज़ लाइव
09 अक्टूबर 2018
यू तो पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए होती है पर यही रक्षक हमारे भक्षक बन जाये तो आम जनता जाये तो जाये कहा?
जी हां ये बात इसलिए कह रहा हूं क्योंकि पिछले कुछ सालों से हम इन वर्दी वाले गुंडों का अत्याचार देखते या सहते आ रहे है।
यू तो वर्दी वाले गुंडों की गुंडागर्दी अब आम बात है पर इसका ताज़ा नज़ारा कल शाम मुज़फ़्फ़रपुर के कलमबाग चौक पर देखने को मिला।
कल शहर में वाहन चेकिंग हो रही थी इसी बीच कलमबाग चौक पर कुछ पुलिस वालों ने एक युवक जिसका नाम उत्तम कुमार था जो अपने इंस्टिट्यूट से शाम करीब साढ़े छह बजे पढ़ा कर आ रहे थे पुलिस ने उसे रोका और आव देखा ना ताव चार पांच थप्पड़ जड़ दिए। बेचारे को कुछ भी समझ नहीं आया उसने पुलिस से इसका कारण पूछा तो पुलिस ने बताया कि तुम्हारा हेलमेट नहीं है इसलिए मारा, तो उसने कहा कि उसका हेलमेट उसके इंस्टिट्यूट में छूट गया है। उसने चालान काटने की बात की। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी के कागजात मांगे तो उसने कागजात की छायाप्रति दी तो पुलिस ने मूलप्रति मांगी तो उसने कहा कि इस वक़्त उसके पास मूलप्रति नहीं है या तो मुलप्रति देख ले या ऑनलाइन चेक कर ले ये सुनते ही पुलिस वाले भड़क उठे और अपशब्द कहे और साथ ही साथ युवक को उसके बाइक सहित थाने ले जाने लगे। जब युवक ने इसका कारण पूछा तो पुलिस ने कहा कि अब थाने में ही चालान कटेगा। थाने में ले जाकर एक बार फिर गाड़ी की छानबीन की जाने लगी। युवक के कई बार विनती करने पर पुलिस ने उसे छोड़ा।
अब जनता ये सवाल कर रही है की -
◆ कब तक पुलिस की ये गुंडागर्दी चलती रहेगी?
◆ कब तक आम जनता इसकी शिकार होती रहेगी?
◆ क्या कभी इन वर्दी वाले गुंडों की गुंडागर्दी से जनता को राहत मिलेगी?




