ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Ram Janmbhumi. Show all posts
Showing posts with label Ram Janmbhumi. Show all posts

Tuesday, October 06, 2020

अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय में आईटी सेल कॉल सेंटर का उद्घाटन



अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय में आईटी सेल कॉल सेंटर का उद्घाटन 

ANL NEWS DESK
REPORTER-BISMILLAH KHAN
DATE 06/10/20

Anchor- अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय में आईटी सेल कॉल सेंटर का उद्घाटन ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने आज किया। राम मंदिर के लिए बनी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम पर किसी भक्त को ठगने का प्रयास ना हो उसको रोकने के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आईटी सेल कॉल सेंटर खुला है। जिसमें ट्रस्ट ने दो नंबर को जारी किया है। यह नंबर 80095 22111 व 8009611999 है। 


राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय में प्रतिदिन फोन पर व ईमेल के माध्यम से लोग दान देने के लिए संपर्क करते रहे हैं। यही नहीं कई श्रद्धालु दानदाता राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भारतीय स्टेट बैंक शाखा नया घाट अयोध्या में खुले बैंक अकाउंट में दान भी ऑनलाइन देते रहे हैं। लेकिन वह ट्रस्ट से दान को लेकर जानकारी हासिल नहीं कर पाते थे।अब आईटी सेल के कॉल सेंटर के माध्यम से यह जानकारी श्रद्धालुओं दानदाताओं को मिलेगी की उनका ऑनलाइन दान किया हुआ धन ट्रस्ट को मिल गया है। 


इसके लिए ट्रांजैक्शन आईडी के माध्यम से ट्रस्ट के जारी नंबर पर फोन करके बाकायदा दान की जानकारी ली जा सकती है। हाल ही में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से चेक को क्लोन करके लगभग ₹6 लाख का फ्रॉड किया गया था। ट्रस्ट अब सभी संभावनाओं को देखते हुए पारदर्शिता अपनाते हुए हाईटेक प्रणाली का प्रयोग कर रहा है और इसी कड़ी में ट्रस्ट कार्यालय में आईटी सेल के कॉल सेंटर को खोला गया है।

Byte-प्रकाश गुप्ता-कार्यालय प्रभारी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या