ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Road Accident. Show all posts
Showing posts with label Road Accident. Show all posts

Saturday, July 25, 2020

Big Breaking News: बेगूसराय में हुआ भीषण सड़क दुर्घटना चार लोगों की हुई मौत


● बेगुसराय में हुआ सड़क हादसा
● हादसे में चार लोगों की हुई मौत
,● सभी आपस मे रिस्तेदार थे

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है। बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि जिन लोगो की हादसे में मौत हुई है वह सभी लोग एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर दही लेकर वापस लौट रहे थे। घटना लाखो थाना इलाके की है। आजाद नगर कासिमपुर निवासी कपिलदेव राय की मौत के बाद उनके श्राद्ध का भोज हो रहा था।

भोज के लिए दही लाने निकले थे सभी

श्रादभोज के दौरान दही खत्म हो जाने के कारण परिजन अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मुफ्फसिल थाना के रजौरा से दही लेकर वापस आ रहे थे इसी दौरान स्कॉर्पियो के चालक ने एनएच 31 पर बने रोड डिवाइडर से टकराकर अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी पलट गई. इसी दरम्यान खगड़िया की ओर से आ रहे ट्रक से गाड़ी की टक्कर हो गई और घटनास्थल पर ही स्कार्पियो चालक सहित 4 लोगों की मौत हो गई वहीं एक कि स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

सभी मरने वाले आपस में थे रिश्तेदार

दुर्घटना में मारे गए लोगो मे कपिलदेव राय के पुत्र 32 वर्षीय चीकू कुमार, 33 वर्षीय चीकू कुमार के साढू पंकज कुमार और 31 वर्षीय चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया निवासी राजकुमार महतो बताए जा रहे हैं। वहीं एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घायल की भी पहचान भी नहीं हुई है। लाखो थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि स्कॉर्पियो का चालक काफी तेज गति से आ रहा था और वो गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद एनएच 31 पर बने रोड डिवाइडर से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई और गाड़ी काफी दूर तक घसीटती रही। इसी दौरान जल्टी दिशा से आ रहे ट्रक से इसकी टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी पर सवार सभी लोगों को निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया मगर घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजिनों को सौंपने की तैयारी कर रही है।