ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Supreme Court. Show all posts
Showing posts with label Supreme Court. Show all posts

Monday, June 21, 2021

CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब अगस्त में होगी असंतुष्ट छात्रों की परीक्षाएं


आज सोमवार 21 जून 2021 को सुप्रीम कोर्ट में बोर्ड परीक्षाओं और मूल्यांकन संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की वैकल्पिक परीक्षा अगस्त-सितंबर में कराने की बात कही है। बोर्ड ने कहा कि हम पूर्व घोषित मूल्यांकन नीति से रिजल्ट तैयार कर रहे हैं। परिणाम 31 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। मूल्यांकन और रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को मध्य अगस्त से सितंबर के बीच परीक्षाओं में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।

बोर्ड ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए 30:30:40 का मूल्यांकन फॉर्मूला दिया था। तब सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बोर्ड से शिकायत निवारण तंत्र, वैकल्पिक परीक्षा की तारीख आदि चीजों को शामिल करने के लिए कहा था। इस संबंध में सोमवार, 21 जून की सुनवाई के दौरान सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दायर किया है।

इससे पहले बोर्ड ने 17 जून, 2021 को 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किए थे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।

हलफनामे के अनुसार, सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 12वीं कक्षा के मूल्यांकन मानदंड पर एक विवाद समाधान समिति बनाने के लिए सहमति व्यक्त की है। इस समिति का उद्देश्य छात्रों को प्रदान किए जा रहे अंकों पर उनकी शिकायतों का समाधान करना होगा। सीबीएसई ने अपने हलफनामे में कहा कि 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा।

वहीं, अगर विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणामों से अंसतुष्ट हैं तो उन्हें शारीरिक तौर पर परीक्षा में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का पर्याप्त अवसर प्रदान किया जाएगा। इन परीक्षाओं का आयोजन 15 अगस्त, 2021 से 15 सितंबर, 2021 के बीच ऑफलाइन तौर पर किया जाएगा। हालांकि, परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार परिणाम ही अंतिम माना जाएगा।