ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Tokyo. Show all posts
Showing posts with label Tokyo. Show all posts

Friday, July 30, 2021

Tokyo Olympic 2020: भारत को लगा झटके का 'तीर' क्वार्टर फाइनल में दीपिका कुमारी को मिली हार


Tokyo Olympic 2020: भारत को लगा झटके का 'तीर' क्वार्टर फाइनल में दीपिका कुमारी को मिली हार

न्यूज़ डेस्क | टोक्यो

ओलंपिक में भारत को आज उस वक्त निराशा हाथ लगी जब देश की अग्रणी महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की सैन एन से 0-6 से हारकर बाहर हो गई हैं। दीपिका को सैन एन ने पहले सेट में 30-27, दूसरे सेट में 26-24 और तीसरे सेट में 26-24 से हराया।

दीपिका ने युमेनोशीमा फाइनल फील्ड में आयोजित 1/8 एलिमिनेशन राउंड के मुकाबले में आरओसी की केनिया पेरोवा को 6-5 से हराया था। दीपिका ने पहला सेट 28-25 से जीत कर 2-0 की लीड ले ली लेकिन पेरोवा ने दूसरा सेट 27-26 से अपने नाम कर स्कोर 2-2 कर दिया।

इसके बाद दीपिका ने दूसरा सेट 28-27 से जीत 4-2 की लीड ले ली लेकिन पेरोवा ने अगले सेट में उन्हें बराबरी पर रोकते हुए स्कोर 5-3 कर दिया।


फिर पेरोवा ने पांचवां सेट 28-25 से जीत स्कोर 5-5 कर दिया। इसके बाद शूट ऑफ प्वाइंट का आयोजन हुआ, जिसमें दीपिका ने 7 के मुकाबले 10 का स्कोर हासिल कर मैच 6-5 से अपने नाम कर लिया था।

पदक तालिका की बात करे तो भारत ने अबतक केवल मीराबाई चानू के द्वारा एक सिल्वर जीतने में ही कामयाबी हासिल की है। वही महिला बॉक्सर लवलीना ने दूसरा पदक हासिल करने का दावा पक्का किया है।