ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label badhai ho. Show all posts
Showing posts with label badhai ho. Show all posts

Thursday, July 15, 2021

Surekha Sikri Passes Away: बालिका वधू की दादी सा 'सुरेखा सीकरी' का हुआ निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान


Surekha Sikri Passes Away: बालिका वधू की दादी सा 'सुरेखा सीकरी' का हुआ निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

न्यूज़ डेस्क

बालिका वधू की दादी सा यानी 'सुरेखा सीकरी' अब हमारे बीच नही रही। आज सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण 75 साल के उम्र में उनका निधन हो गया। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस से उनके मैनेजर ने कहा, ‘आज सुबह 75 साल की उम्र में सुरेखा सीकरी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह तमाम जटिलताओं से जूझ रही थीं। परिवारवाले और केयर टेकर उनकी देखभाल कर रहे थे। परिवार इस वक्त प्राइवेसी चाहता है।‘

'दादी सा' हुई थी ब्रेन स्ट्रोक की शिकार

2018 के नवंबर में सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसकी वजह से वह पैरालाइज्ड हो गई थीं। वह शूटिंग के दौरान ही गिर पड़ी थीं। फिर सितंबर 2020 में ब्रेन स्ट्रोक की शिकार हुई थीं। उस वक्त उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। उन्होंने इलाज के लिए आर्थिक मदद भी मांगी थी।

3 बार मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

सुरेखा सीकरी थियेटर, टीवी और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से की। उन्हें 3 बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। ये फिल्में तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) थीं।

जिंदगी से जुड़ी खास बातें

सुरेखा सीकरी मूलत: उत्तर प्रदेश से थीं। उनका बचपन अल्मोड़ा और नैनीताल में बीता। उनके पिता एयरफोर्स मे थे और मां एक टीचर थीं। 1971 में सुरेखा ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की। उन्हें 1989 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से नवाजा गया। सुरेखा ने हेमंत रेगे से शादी की थी। 2009 में उनके पति का निधन हो गया। उनके एक बेटा राहुल सीकरी है। 

टीवी शोज और फिल्में

सुरेखा ने सीरियल ‘बालिका वधू’ में दादी सा का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने सीरियल ‘एक था राजा एक थी रानी’, ‘सात फेरे’, ‘बनेगी अपनी बात’ और ‘सीआईडी’ में काम किया। सुरेखा की मुख्य फिल्मों में ‘किस्सा कुर्सी का’, ‘तमस’, ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’, ‘मम्मो’, ‘सरदारी बेगम’, ‘सरफरोश’, ‘जुबैदा’, ‘बधाई हो’ और ‘घोस्ट स्टोरीज’ हैं।