ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label banaras. Show all posts
Showing posts with label banaras. Show all posts

Wednesday, July 14, 2021

पीएम का काशी आगमन: जल, थल और नभ से होगी निगहबानी, एसपीजी ने तैयार किया फूलप्रूफ सिक्योरिटी प्लान


प्रधानमंत्री की सभा के दौरान निगहबानी जल, थल और नभ से होगी। इसके लिए फूल प्रूफ सिक्योरिटी प्लान तैयार कर लिया गया। मुख्यमंत्री आगमन के दौरान एसपीजी अधिकारियों संग बैठक करते हुए सुरक्षा और पुख्ता करने पर मंथन हुआ। तय हुआ कि प्रधानमंत्री जितनी देर तक बीएचयू स्थित आईआईटी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, उस दौरान सेना के हेलीकाप्टर द्वारा आसमान से निगरानी रखी जाएगी। वहीं बीएचयू से सटे गंगा में भी एनडीआरएफ सहित जल पुलिस और सशस्त्र पुलिस कर्मी निगहबानी करेंगे।

बीएचयू कार्यक्रम स्थल के आसपास पैरामिलिट्री के साथ ही पीएसी और पुलिसकर्मियों की भारी फोर्स तैनात की जाएगी। इस तरह जल, थल और नभ से भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा पुख्ता की गई है।


प्रधानमंत्री कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा से जुडे़ और प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।


बीएचयू में पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था के बाबत अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं शाम के समय एसपीजी आईजी ने भी बैठक करते हुए फूल प्रूफ सिक्योरिटी के बाबत और 14 जुलाई को होने वाली फ्लीट ग्र्रैंड रिहर्सल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ट्रैफिक पुलिस लाइन में ब्रीफ किया गया है। यह निर्देशित किया गया है कि किसी से भी अभद्र व्यवहार न हो। सतर्कता के साथ ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहे।

कैंट रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान

प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व कैंट रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। आरपीएफ, जीआरपी की ओर से जांच अभियान चलाकर यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, मालगोदाम में मौजूद लोगों के सामान को मेटल डिटेक्टर मशीन के माध्यम से जांचा गया। वहीं कुछ सुरक्षाकर्मियों को सादे वेश में स्टेशन पर अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात किया गया है। जीआरपी सीओ अखिलेश राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री 744 करोड़ रुपये की 68 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 839 करोड़ रुपये की 65 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री 30 नवंबर को देव दीपावली पर काशी आए थे। इस बार उनके दौरे के मद्देनजर मूलभूत समस्याओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है। इनमें पानी, सीवर, बिजली, कृषि, शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य आदि को फोकस किया गया है।

Input: अमर उजाला