Showing posts with label begusarai news. Show all posts
Showing posts with label begusarai news. Show all posts
Tuesday, July 20, 2021
बेगूसराय के एसबीआई शाखा में लगी आग लाखो का हुआ नुकसान
न्यूज़ डेस्क
आज सुबह बेगूसराय के नगर पालिका चौक स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में आग लग गई। आग लगने की सही वजह का पता नही चल पाया है। पर आशंका जताई जा रही है कि यह आग शार्ट सर्किट से लगी हो।
आग कितनी भयानक थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आस पास के पक्के के मकान के ऊपर धुओ का अंबार निकल रहा था। आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां वहाँ पहुँच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश की जाने लगी। बैंक के अंदर के काउंटर, कंप्यूटर, कागजात एवं अन्य सामान जलकर राख हो गए।
सूत्रों के अनुसार बैंक में कितने का नुकसान हुआ है अभी इसका पता नही चल पाया है। दरअसल बैंक में लगी आग की सूचना बैंक के पीछे रहने वाले लोगो ने बैंक कर्मी को दी। बैंक कर्मीयो ने दमकल विभाग को सूचना दी। तबतक आग का फैलाव काफी भयानक रूप ले चुकी थी। आधे घंटे के बाद पहुँची दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई।




