ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label dainik bhaskar. Show all posts
Showing posts with label dainik bhaskar. Show all posts

Thursday, July 22, 2021

भारत के इस सबसे बड़े समाचार समूह के कई दफ्तरों पर आयकर विभाग का छापा


भारत के इस सबसे बड़े समाचार समूह के कई दफ्तरों पर आयकर विभाग का छापा

न्यूज़ डेस्क

भारत के सबसे बड़े समाचार एजेंसी 'दैनिक भास्कर' के देश भर में फैले कई दफ्तरों में आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में गुरुवार सुबह दैनिक भास्कर के कार्यालय में छापा मारा गया। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की छापेमारी के तहत टीम प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद है।

दैनिक भास्कर के दफ्तरों पर यह छापेमारी क्यों हुई है यह अभी पता नही चल पाया है। इस छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी साथ है। भोपाल के साथ-साथ इंदौर और जयपुर सहित देश के कई कार्यलयों में छापे मारे जाने की कार्यवाई हो रही है। पूरा सर्च ऑपरेशन दिल्ली और मुंबई टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। लोगो तक खबर पहुँचती रहे इसके लिए डिजिटल टीम को अपने अपने घरों से काम करने को कहा गया है। 

आपको बता दे कि दैनिक भास्कर पिछले साल कोरोना काल मे काफी सुर्खियो में रही थी। जिसमे कोरोना को लेकर भयावह ख़बर छापनी हो या कुछ भ्रामक ख़बर देने को लेकर उसने सुर्खियां बटोरी। उस पर कई बार भ्रामक खबरे देने के आरोप लगते रहे है। देखना दिलचस्प होगा कि आज हो रही छापेमारी क्यों हुई। इस बीच दैनिक भास्कर अखबार के दफ्तरों पर आयकर छापे की खबर सामने आते ही सोशलमीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।