ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label dhanbad murder case. Show all posts
Showing posts with label dhanbad murder case. Show all posts

Thursday, July 29, 2021

Dhanbad Judge Murder Mystery: जज हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, चोरी के ऑटो से मारा गया था धक्का


Dhanbad Judge Murder Mystery: जज हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, चोरी के ऑटो से मारा गया था धक्का

न्यूज़ डेस्क | धनबाद 

धनबाद के जज की हत्या मामले अब एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल जिस ऑटो से जिला सत्र न्यायधीश-8 उत्तम आनंद को धक्का मारा गया था वो चोरी की थी। ऑटो मालिक का कहना है कि उसका ऑटो चोरी हो गया था जिस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उस ऑटो को गिरीडीह से बरामद किया है। 

बता दें कि उत्तम आनंद को बुधवार की सुबह 5 बजे  हीरापुर बिजली सब स्टेशन के पास ऑटो से उस वक्त धक्का मारा गया जब वह टहलने निकले थे। सीसीटीवी फुटेज देखने से साफ ज़ाहिर होता है कि जानबूझ कर उन्हें धक्का मारा गया है। इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने रिपोर्ट तलब की है। साथ ही साथ उत्तम की पत्नी कृति सिन्हा ने इस मामले में धनबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

फोरेंसिक टीम ने की जांच लिए कई सैम्पल

झारखंड बार एसोसिएशन ने अपने न्यायाधीश उत्तम आंनद के सम्मान में पेन डाउन कर दिया है। 
एसएसपी संजीव कुमार ने सिटी एसपी आर राम कुमार के नेतृत्व में हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया है। इस मामले में फॉरेंसिक टीम ने भी ऑटो की जांच कर सैंपल लिया है। ऑटो में फिंगर प्रिंट सहित अन्य चीजों की बारीकी से जांच की गई है। बरामद ऑटो का नंबर प्लेट घिसा हुआ पाया गया। यानी अपराधियों ने ऑटो से नंबर मिटाकर घटना को अंजाम देने की साजिश रची है।

वहीं, दूसरी ओर इस घटना को बीजेपी नेता रंजय सिंह हत्या और उस केस कि सुनवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। रंजय सिंह धनबाद के बाहुबली परिवार सिंह मेंशन के करीबी थे। जनवरी 2017 में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। रंजय सिंह झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के करीबी थे, जिनकी हत्या के दो महीने बाद ही मार्च 2017 में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की भी हत्या कर दी गई थी। रंजय की हत्या मामले में जज उत्तम आनंद सुनवाई कर रहे थे। बीते दिनों सुनवाई के दौरान उन्होंने आरोपी अमन सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अमन सिंह पर रंजय सिंह की हत्या का आरोप है। अमन सिंह की जमानत याचिका खारिज होने के चंद दिनों बाद हुई इस घटना से शक की सुई अमन सिंह एंड गैंग की ओर मुड़ गया है।

जानिए क्या हुआ था उस दिन 

बुधवार की सुबह 5 बजे उत्तम आनंद सैर पर निकले थे। इसी बीच हीरापुर बिजली सब स्टेशन के पास पीछे से एक ऑटो ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मारी। जैसा सीसीटीवी फुटेज में पता चलता है कि ऑटो ड्राइवर ने लेन बदल कर मॉर्निंग वॉक कर रहे जज को अपनी चपेट में ले लिया था और फिर सीधी लेन में आकर फरार हो गया। बाद में एक पेट्रोल पंप में तेल भराने के क्रम में उसकी तस्वीर सामने आयी थी और इसी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह के रहने वाले है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर में चोट लगने से हुई मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है। रात में ही जज का पार्थिव शरीर हजारीबाग लाया गया और गुरुवार को अंत्येष्टि की गयी। मृतक के पिता ने इस दौरान बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा -

"पहले रॉड से मेरे बेटे उत्तम के सिर पर हमला किया गया, फिर ऑटो ऑटो टक्कर मारते हुए निकल गया। मेरी ये आशंका पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच साबित होती नजर आ रही है।"

सदानंद प्रसाद, मृतक जज उत्तम आनंद के पिता

पुलिस हर थ्योरी पर कर रही जांच

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में झारखंड पुलिस हर क्लू को बारीकी से देख और उसकी पड़ताल कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस भी हादसे की बात से पहली नजर में सहमत नहीं दिख रही। ऐसे में सिर्फ एक शख्स ही है जो इस पूरे मामले में सच का खुलासा कर सकता है। और वो शख्स और कोई नहीं बल्कि पुलिस की गिरफ्त में आ चुका आरोपी ऑटो ड्राइवर ही है।