Showing posts with label flood news. Show all posts
Showing posts with label flood news. Show all posts
Thursday, July 15, 2021
संकट : 100 सालो में पहली बार यूरोप में बाढ़ का विकराल रूप दिखा, कई इमारतें हुई धराशायी 46 की मौत
बाढ़ से तबाह केवल भारत ही नही अपितु विदेश भी इस बाढ़ की दंश झेल रहा है। दरअसल जर्मनी के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और यहां करीब 70 लोग लापता हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को यहां के इमारते गिर कर छतिग्रस्त हो गए। बेल्जियम में बाढ़ के चलते छह लोगों की जान गई है और लग्जमबर्ग व नीदरलैंड भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जर्मनी बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है और अभी तक की जानकारी के मुताबिक यहां इस आपदा के चलते कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है।
सीएनएन से मिली खबरों की माने तो बारिश से ऐसी तबाही जर्मनी ने पिछले 100 सालों में कभी नहीं देखी। मौसम सेवा के प्रवक्ता एंड्रियास फ्राइडरिच ने बताया कि कई सालों में उन्होंने बारिश की ऐसी खरनाक स्थिति नही देखी। कई विशाल इमारते धराशायी हो गई।
फ्राइडरिच ने आगे बताया कि भीषण बाढ़ से जर्मनी के नॉर्थ-राइन वेस्टफेलिया, राइनलैंड-पैलेटिनेट और सारलैंड सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
जर्मनी की प्रवक्ता एंजेला मर्केल इस वक्त अमेरिका दौरे पर है। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की है। वही नॉर्थ राइन वेस्टफेलिया के प्रीमियर अर्मिन लैशेट ने कहा कि हमारे सामने ऐसी चुनौतियां बार-बार आएंगी।
लैशेट ने कहा कि इसका अर्थ यह है कि हमें अपने जलवायु सुरक्षा प्रयासों को यूरोपीय, संघीय और वैश्विक स्तर पर बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को वैश्विक संकट बताते हुए सभी देश से इससे निबटने के लिए एक प्रभावी कदम उठाने की बात कही।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में कुछ स्थानों पर सड़कों पर कारों को बहते हुए और मकानों को आंशिक रूप से गिरते हुए देखा गया। प्राधिकारियों ने कई दिनों तक भारी बारिश के बाद क्षेत्र में आपातकाल घोषित कर दिया है। पश्चिम और मध्य जर्मनी के साथ ही पड़ोसी देशों के बड़े हिस्से को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
वही भारी बारिश ने पूर्वी बैल्जियम में स्थिति को ज्यादा ही भयावह कर दिया। देश के दक्षिणी तथा पूर्वी हिस्सों में प्रमुख राजमार्ग डूब गए हैं। सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। पुर्तगाली मीडिया में आई खबरों के मुताबिक जर्मनी और बेल्जियम के समीप दक्षिणी पुर्तगाली शहर वाल्केनबर्ग में बाढ़ के कारण रातोंरात एक देखभाल गृह और एक धर्मशाला को खाली कराया गया।




