Showing posts with label icse board. Show all posts
Showing posts with label icse board. Show all posts
Friday, July 30, 2021
CBSE Class 12 Result 2021 Live Updates: सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी होने वाला है. सीबीएसई की आधिकारिक घोषणा के बाद आज छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है. 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई तक रिजल्ट (CBSE 12th Result 2021) घोषित करने का निर्देश दिया था. इस हिसाब से सीबीएसई एक दम सही समय पर रिजल्ट (CBSE 12th Result 2021) जारी करने जा रहा है. 12वीं कक्षा के छात्रों का मूल्यांकन 10वीं, 11वीं कक्षा में प्राप्त अंकों और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा. 30 फीसदी अंक दसवीं बोर्ड परीक्षा के आधार पर, अगले 30 फीसदी अंक 11वीं कक्षा के और 40 फीसदी अंक 12वीं कक्षा के यूनिट, मध्य टर्म और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर दिए जाएंगे.




