ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Sunday, July 12, 2020

CORONA VACINE UPDATES: रूस के विश्वविद्यालय का दावा दुनिया की पहली कोरोना की दवा हुई तैयार


आर्या न्यूज़ लाइव, मास्को एजेंसी

अमेरिका समेत दुनिया के तमाम विकसित मुल्‍क कोरोना पर वैक्‍सीन तैयार करने में जुटे हैं। कई तो ट्रायल के स्‍तर पर असफल भी हो चुके हैं, लेकिन रूस ने पहली वैक्‍सीन को सफल करार देकर बाजी मार ली है। जी हां आपने सही सुना रूस की सेचेनोव विश्वविद्यालय ने इसका दावा किया है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि उसने कोरोना वायरस के लिए वैक्‍सीन तैयार कर लिया है। विश्वविद्यालय यह भी कर रहा है कि उसकी ओर से वैक्‍सीन के सभी परीक्षणों को सफलतापूर्वक संपन्‍न कर लिया गया है। अगर रूस के विश्वविद्यालय का यह दावा सही मायने में सच होता है तो मान लीजिये की हमे कोरोना से अब जल्द ही राहत मिल सकती है।

18 जून को टीके का शुरू हुआ था ​​परीक्षण

इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसलेशनल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक वदिम तरासोव के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने 18 जून को रूस के गेमली इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा निर्मित टीके का ​​परीक्षण शुरू किया था. सेचेनोव विश्वविद्यालय ने पहले टीके के वॉलेंटियर्स पर सफलतापूर्वक परीक्षण को पूरा कर लिया है.  

सेचनोव यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल पैरासिटोलॉजी, ट्रॉपिकल एंड वेक्टर-बॉर्न डिजीज के निदेशक अलेक्जेंडर लुकाशेव ने कहा कि हमने कोरोना टीके के साथ काम करना शुरू किया है. ट्रायल में स्वयंसेवकों के दूसरे समूह को 20 जुलाई को छुट्टी दी जाएगी.

जल्‍द ही बाजार में सुलभ होगी वैक्‍सीन 

सेचनोव यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल पैरासिटोलॉजी, ट्रॉपिकल एंड वेक्टर-बॉर्न डिजीज के निदेशक अलेक्जेंडर लुकाशेव के अनुसार इस पूरे अध्ययन का मकसद मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कोविड 19 के वैक्सीन को सफलतापूर्वक तैयार करना था। लुकाशेव ने स्पुतनिक को बताया कि सुरक्षा के लिहाज से वैक्सीन के सभी पहलुओं की जांच कर ली गई है। उन्‍होंने कहा कि लोगों के सुरक्षा के लिए यह जल्‍द बाजार में सुलभ होगा।

अमेरिका की मॉडर्ना ने भी किया ऐलान

एक अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना का दावा है कि वह जल्‍द ही वह कोरोना वैक्‍सीन का निर्माण कर लेगी।  मॉडर्ना का कहना है कि इस वैक्सीन की वजह से किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण नहीं हो सकता, क्योंकि इसमें कोरोना वायरस मौजूद नहीं होता। 18 मई को मॉडर्ना ने ऐलान किया था कि फेज-1 ट्रायल में इसके परिणाम सकारात्मक आए हैं। mRNA-1273 वैक्सीन को अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ और मॉडर्ना कंपनी ने तैयार किया गया है। मॉडर्ना ने अपनी वैक्सीन को लेकर यह भी कहा था कि जुलाई में वैक्सीन की फेज-3 स्टडी शुरू हो जाएगी। तीसरे राउंड में 30 हजार लोगों को वैक्सीन की खुराक दिए जाने की योजना है।

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment