ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label corona viruses. Show all posts
Showing posts with label corona viruses. Show all posts

Monday, July 20, 2020

कोरोना के नाम हों रहा है खेल रक्षक बन रहे है भक्षक


कोरोना के नाम हों रहा है खेल रक्षक बन रहे है भक्षक

जब से देश मे कोरोना ने दस्तक दी है तभी से हमने डॉक्टरों को एक रक्षक व योद्धा के रूप में देखा है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि वही रक्षक अगर इस महामारी वाले काल मे भक्षक बन जाये तो क्या होगा। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे है? 
दरअसल मामला महाराष्ट्र के भायंदर के गोराई का है। 
भायंदर के गोराई मे पिछले दिनो कोई केस नही था, एक व्यक्ति को हल्का बुखार,सर्दी खाँसी की शिकायत हुई तो वह चेक करवाने अस्पताल गया। अस्पताल के डॉक्टर ने उसकी जाँच की और उसे बताया कि उसे कोरोना है।
डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। फिर एक दिन अचानक उसकी मृत्यु हो जाती है और पूरी बाडी पैक करके जलाने की तैयारी की जाती है मगर परिवार वालो के जिद्द करने पर जब बाडी को खोला जाता है तो शरीर के सारे अंग गायब मिलते है। मामला सामने आने से अब अस्पताल मे हडकंप मचा हुआ है।
अब सबके सामने यह सवाल है कि आखिर कितने लोगो के साथ ऐसा खिलवाड़ किया गया है। क्या डाक्टर जिन्हे भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है वो ऐसी राक्षसों जैसी हरकत पर उतर सकते है। अब इस पूरे मामले की  CBI जाँच करवाये जाने की मांग की जाने लगी है ताकि यह पता चल सके कि इस खेल में और कितने लोग शामिल हैं।

Sunday, July 12, 2020

CORONA VACINE UPDATES: रूस के विश्वविद्यालय का दावा दुनिया की पहली कोरोना की दवा हुई तैयार


आर्या न्यूज़ लाइव, मास्को एजेंसी

अमेरिका समेत दुनिया के तमाम विकसित मुल्‍क कोरोना पर वैक्‍सीन तैयार करने में जुटे हैं। कई तो ट्रायल के स्‍तर पर असफल भी हो चुके हैं, लेकिन रूस ने पहली वैक्‍सीन को सफल करार देकर बाजी मार ली है। जी हां आपने सही सुना रूस की सेचेनोव विश्वविद्यालय ने इसका दावा किया है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि उसने कोरोना वायरस के लिए वैक्‍सीन तैयार कर लिया है। विश्वविद्यालय यह भी कर रहा है कि उसकी ओर से वैक्‍सीन के सभी परीक्षणों को सफलतापूर्वक संपन्‍न कर लिया गया है। अगर रूस के विश्वविद्यालय का यह दावा सही मायने में सच होता है तो मान लीजिये की हमे कोरोना से अब जल्द ही राहत मिल सकती है।

18 जून को टीके का शुरू हुआ था ​​परीक्षण

इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसलेशनल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक वदिम तरासोव के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने 18 जून को रूस के गेमली इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा निर्मित टीके का ​​परीक्षण शुरू किया था. सेचेनोव विश्वविद्यालय ने पहले टीके के वॉलेंटियर्स पर सफलतापूर्वक परीक्षण को पूरा कर लिया है.  

सेचनोव यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल पैरासिटोलॉजी, ट्रॉपिकल एंड वेक्टर-बॉर्न डिजीज के निदेशक अलेक्जेंडर लुकाशेव ने कहा कि हमने कोरोना टीके के साथ काम करना शुरू किया है. ट्रायल में स्वयंसेवकों के दूसरे समूह को 20 जुलाई को छुट्टी दी जाएगी.

जल्‍द ही बाजार में सुलभ होगी वैक्‍सीन 

सेचनोव यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल पैरासिटोलॉजी, ट्रॉपिकल एंड वेक्टर-बॉर्न डिजीज के निदेशक अलेक्जेंडर लुकाशेव के अनुसार इस पूरे अध्ययन का मकसद मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कोविड 19 के वैक्सीन को सफलतापूर्वक तैयार करना था। लुकाशेव ने स्पुतनिक को बताया कि सुरक्षा के लिहाज से वैक्सीन के सभी पहलुओं की जांच कर ली गई है। उन्‍होंने कहा कि लोगों के सुरक्षा के लिए यह जल्‍द बाजार में सुलभ होगा।

अमेरिका की मॉडर्ना ने भी किया ऐलान

एक अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना का दावा है कि वह जल्‍द ही वह कोरोना वैक्‍सीन का निर्माण कर लेगी।  मॉडर्ना का कहना है कि इस वैक्सीन की वजह से किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण नहीं हो सकता, क्योंकि इसमें कोरोना वायरस मौजूद नहीं होता। 18 मई को मॉडर्ना ने ऐलान किया था कि फेज-1 ट्रायल में इसके परिणाम सकारात्मक आए हैं। mRNA-1273 वैक्सीन को अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ और मॉडर्ना कंपनी ने तैयार किया गया है। मॉडर्ना ने अपनी वैक्सीन को लेकर यह भी कहा था कि जुलाई में वैक्सीन की फेज-3 स्टडी शुरू हो जाएगी। तीसरे राउंड में 30 हजार लोगों को वैक्सीन की खुराक दिए जाने की योजना है।

कोरोना के चपेट में आया अनुपम खेर का परिवार चार सदस्य हुए पॉजिटिव


आर्या न्यूज़ टीम, मुम्बई

कोरोना लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। अब इसके जद्द में देश के बड़ी बड़ी हस्तियां भी आ रही है। राजनेताओ से लेकर अभिनेताओ को अपने जद्द मे ले चुका है ये कोरोना।

जहाँ कल अमिताभ बच्चन व उनके बेटे अभिषेक बच्चन का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई वही रेखा का घर भी सील कर दिया गया है। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की माँ, भाई, भाभी व भतीजे के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आई है।अनुपम खेर ने रविवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अनुपम ने वीड‍ियो में बताया क‍ि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी. उन्हें भूख नहीं लग रही थी और वे सोती रहती थीं. डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें सब ठीक निकला. बाद में सीटी स्कैन करवाया, जिसमें टेस्ट‍िंग के दौरान उनमें कोरोना के लक्ष्ण मिले. उनमें माइल्ड (हल्के) कोरोना पॉज‍िट‍िव की पुष्ट‍ि हुई है.

अनुपम ने बताया कि उनकी मां को कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट किया गया है. इस बारे में बीएमसी को भी सूचना दे दी गई है और अब उनके घर को सैनिटाइज किया जाएगा. अनुपम ने लोगों से भी यही अपील की है क‍ि वे अपने माता-पिता का ख्याल रखें. उन्होंने डॉक्टर्स की भी तारीफ की है, जो दिन-रात लोगों के लिए काम कर रहे हैं.

Saturday, July 11, 2020

अभिनेत्री रेखा का बंगला हुआ सील, BMC ने लगाए पोस्टर


मुम्बई में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अभी अभी अमिताभ बच्चन व उनके पुत्र अभिषेक बच्चन को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी कि अभिनेत्री रेखा पर भी इसका संक्रमण का संकट गहराता दिख रहा है। बता दें कि अभिनेत्री रेखा के घर की निगरानी दो सुरक्षाकर्मी करते है जिसमे से एक गार्ड कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद से ही BMC ने अभिनेत्री रेखा के बंग्लो को सील कर सूचना पत्र चस्पा कर दिया है।

बता दें कि अमिताभ बच्चन व उनके पुत्र अभिषेक बच्चन को कोरोना का संक्रमण हो गया है जबकि उनकी पत्नी क्रमशः जया व ऐश्वर्या की रिपोर्ट निगेटिव आई है।