Sunday, May 23, 2021
Home
/
Unlabelled
/
रामनगरी अयोध्या में हत्या की सनसनीखेज वारदात आई सामनेजमीन के विवाद को लेकर सगे भांजे ने 5 लोगों की हत्या कीआरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीम बनाई गई
रामनगरी अयोध्या में हत्या की सनसनीखेज वारदात आई सामनेजमीन के विवाद को लेकर सगे भांजे ने 5 लोगों की हत्या कीआरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीम बनाई गई
REPORTER-BISMILLAH KHAN
PLACE-AYODHYA
DATE - 23/05/2021
अयोध्या जिले में देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। साथ ही गांव में भारी फोर्स की तैनाती कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के थाना इनायत नगर खानपुर के बरिया निसारु गांव का है। कहा जा रहा है कि संपत्ति विवाद में सगे भांजे पवन द्वारा अपने मामा-मामी सहित उनके दो बेटे और एक बेटी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गयावही इस घटना को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है फ़िलहाल मुख्य अभियुक्त भांजा अभी फरार है।
वही इस घटना में जिलेे से लेकर लखनऊ तक हलचल मच गयी। देर रात लखनऊ एडीजी जोन एसएन सावत आईजी डा संजीव गुप्ता व एसएसपी शैलेश पाण्डेय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर अभियुक्त हत्यारे भांजे की तलाश में लग गई है।मिली जानकारी के अनुसार इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिया निशारू गांव में 35 वर्षीय राकेश प्रजापति और उनका भांजा पवन एक ही मकान में रहते थे। नवासे की जमीन को लेकर मामा-भांजे के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. बीते शनिवार की देर रात भांजे ने अपने मामा राकेश कुमार व मामी ज्योति सहित उनकी एक नाबालिक पुत्री अंशिका और दो नाबालिक बेटों शक्ति व ध्रुव की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।और मौके से फरार हो गया। दरसअल एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या का मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार हुए है।जिसकी जानकारी देते हुए एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मुख्य अभियुक्त के माता-पिता व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।जिसमें अभी मुख्य अभियुक्त भांजा फरार है।मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया गया है। यह टीमें लगातार दबिश डाल रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)





No comments:
Post a Comment
Thanks 4 your comment