ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Friday, June 11, 2021

बिहार: रेलवे स्टेशन के पास काम कर रहे मजदूरों पर बिजली गिरने से 4 की मौत


पटना। बिहार की राजधानी पटना के फतुहा प्रखंड में शुक्रवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मृतक चारों पश्चिम बंगाल के पुरलिया जिले के बलरामपुर के के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतुहा रेलवे स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के लगभग 50 लोग पिछले एक महीने से खानाबदोश की तरह रह रहे हैं। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय कौशल देवी, 9 वर्षीय सरस्वती कुमार, 50 वर्षीय यमुना सिंह और 18 वर्षीय कन्हैया सिंह के रूप में हुई है। इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मृतका कौशल देवी गर्भवती बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग आर्टिफिशियल फूल तैयार कर उसे बजारों में बेचने का काम करते ते। शुक्रवार की दोपहर को भी फूल निर्माण में ही जुटे थे। इसी दौरान ठनका गिर गया। अचानक हुए हादसे के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थीनय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मृतक यमुना और कन्हैया सिंह आपस में पिता-पुत्र बताए जाते हैं।

अपने परिजनों के साथ सभी प्लेटफार्म पर ही गुजारा कर रहे हैं। शुक्रवार को रोज की तरह वे पेड़ के नीचे बैठ कर खाना पका रहे थे। इसी दौरान वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

source: oneindia.com


No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment