ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Friday, June 11, 2021

मेरठ: पति ने आपसी रिश्तों को किया कलंकित पत्नी को 'कॉल गर्ल' बता तस्वीर की पोर्न साइट्स पर वायरल आगे जाने क्या हुआ।


पति पत्नी का रिश्ता कहते है कि कई जन्मों का होता है, और यह रिश्ता अटूट विश्वास से बनता है। लेकिन क्या हो जब यह रिश्ता टूटने लगे। विश्वास अपना साथ छोड़ने लगे। पति पत्नी के इस अटूट बंधन के टूटने व पति के ही द्वारा इसे कलंकित करने का ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से आया है जहां एक पति ने ही अपनी पत्नी को 'कॉल गर्ल' बता कर उसकी उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी यही नही उस पति ने अपनी पत्नी की तस्वीर को कुछ पोर्न ग्रुप में भी शेयर कर दी। जब इस बात की खबर पत्नी को लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

दरअसल मामला मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र का है। जहां एक महिला की सोनू नाम के युवक से 2019 में शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही थी। पति-पत्नी के बीच लगातार अनबन का दौर चलता रहा। पत्नी का आरोप है कि उनके पति ने बदनाम करने की नियत से उन्‍हें कॉलगर्ल बताकर उनकी तस्‍वीर को अलग-अलग ग्रुप में शेयर कर दिया।

पहले महिला अपने परिजनों को लेकर थाना मुंडाली पहुंची् आरोपी मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के अजराड़ा में रहता है। इसलिए मुंडाली पुलिस ने महिला को मेडिकल रवाना कर दिया, जहां पहुंचकर महिला ने कार्रवाई की गुहार लगाई। अब यह मामला दो थानों के बीच फंस गया है। दोनों ही थाने के पुलिस की मानें तो दोनों पक्षों में कई बार समझौता हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। महिला की शिकायत की जांच करके कार्रवाई भी की जाएगी। पीड़िता का कहना है कि अब पति उसके फोटो सोशल मीडिया में कॉलगर्ल बताकर वायरल कर रहा है। इससे उसकी और पूरे परिवार की बदनामी हो रही है। पीड़िता ने मुंडाली थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment