Friday, June 18, 2021
Home
/
Covid
/
Milkha Singh
/
The Flying Sikh
/
अलविदा फ्लाइंग सिख : थम गया मिल्खा सिंह के ज़िंदगी का सफ़र 91 की उम्र में ली अंतिम सांस
अलविदा फ्लाइंग सिख : थम गया मिल्खा सिंह के ज़िंदगी का सफ़र 91 की उम्र में ली अंतिम सांस
फ्लाइंग सिख कहे जाने वाले भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। मिल्खा के परिवार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मिल्खा सिंह ने रात 11.30 पर आखिरी सांस ली। उनकी मौत चंडीगढ़ के पीजीआई में हुई। उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए पीजीआईएमईआर अस्पताल ने कहा था कि शुक्रवार शाम को कोविड-19 के बाद उत्पन्न हुई जटिलताओं के कारण उनकी हालत गंभीर हो गयी थी। उनका आक्सीजन स्तर कम होना और उन्हें बुखार आ गया था।
पिछले महीने ही महान धावक मिल्खा सिंह कोरोना से संक्रमित पाये गए थे। जिसके बाद उनका इलाज चला जहां परीक्षण बुधवार को नेगेटिव आया था जिसके बाद उन्हें कोविड आईसीयू से सामान्य आईसीयू में भेज दिया गया था और डाक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही थी। गुरूवार की रात उन्हें बुखार आ गया था और उनका आक्सीजन का स्तर गिर गया था। हालांकि इससे पहले उनकी हालत स्थिर थी। उन्हें पिछले महीने कोविड-19 संक्रमण हो गया था। उनकी पत्नी निर्मल कौर का कोविड-19 संक्रमण से जूझते हुए रविवार को मोहाली में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।
चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था । उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1960 के रोम ओलंपिक में था जिसमें वह 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 1956 और 1964 ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 1959 में पद्मश्री से नवाजा गया था।
साल 2013 में मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म भाग मिल्खा भाग का निर्माण किया गया जिसमें अभिनेता फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का रोल अदा।किया। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनीं इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। वहीं युवा पीढ़ी इस फिल्म से काफी प्रभावित हुई थी।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, "हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है. भारतीयों के दिलों में मिल्खा सिंह के लिए खास जगह थी। उन्होंने लोगों को अपने व्यक्तिव से प्रेरित किया. मैं उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं।"
आपको बता दें, इसी हफ्ते मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से 85 साल की उम्र में निधन हुआ है।मिल्खा सिंह उस वक्त पीजीआई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे जिस कारण वो पत्नी के दाह संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।
ताज़ातरीन खबरों के लिए हमे सब्सक्राइब करे
हमारे YouTube चैंनल को भी सब्सक्राइब करे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
Thanks 4 your comment