ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Thursday, August 12, 2021

अयोध्या: सपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप की अगुवाई में हुआ पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह


अयोध्या: सपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप की अगुवाई में हुआ पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह

न्यूज़ डेस्क | अयोध्या
रिपोर्ट: बिस्मिल्लाह खान

आज पूर्व से आयोजित कार्यक्रम के अनुसार सोहावल ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह सोहावल के वेलकम मैरिज लॉन में सपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोहावल ब्लाक के प्रधान संघ के संरक्षक श्री निवास तिवारी व प्रधान सहदेव यादव आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनूप सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों का अधिकार व सम्मान छीना है वर्तमान में प्रधान सिर्फ मत बन कर रह गया है जबकि संविधान में प्रधानों को सरकार का दर्जा दिया गया है। 2022 में प्रदेश में माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनते ही पंचायत प्रतिनिधियों का हक व सम्मान दिलाया जाएगा।
समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की पार्टी है वह चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना अपना कर्तव्य समझती है। उन्होंने उपस्थित सभी साथियों का भारी बारिश होने के बावजूद भारी संख्या में उपस्थित सदस्य जिला पंचायतो प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीनिवास तिवारी, सहदेव यादव, राजेश प्रताप सिंह, रेनू रावत, राकेश वर्मा बाबा रामदीन यादव अधिवक्ता दीपक सिंह विकास वर्मा, रामू जागीर यादव आदि ने संबोधित किया। 
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जयभान सिंह जिला पंचायत रेनू रावत जिला पंचायत सदस्य सोनाली रावत, प्रधान शेखर सिंह, प्रधान जय भान सिंह, प्रधान मोहम्मद वसीम, प्रधान अमन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अमन मौर्या, प्रधान रघुवंश मणि पांडे, प्रधान सोनू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि एवान खान, प्रधान राम बचन यादव, प्रधान आजाद सिद्दीकी, प्रधान देवनाथ चौरसिया, प्रधान नदीम, प्रधान अमन उर्फ गुड्डू, अखिलेश कुमार, 
क्षेत्र पंचायत लल्लूराम, क्षेत्र पंचायत समसुद्दीन, क्षेत्र पंचायत आर एस यादव छोटू, क्षेत्र पंचायत लक्ष्मी, क्षेत्र पंचायत गायत्री, क्षेत्र पंचायत विश्वनाथ रावत, क्षेत्र पंचायत शुभेन्द्र प्रताप सिंह बाबुल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रूबील खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेनू, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामू चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसमुन बानो, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकिशोर, क्षेत्र पंचायत सुरेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंगद सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य रिजवान अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद तौफीक, क्षेत्र पंचायत सदस्य बालकिशन, क्षेत्र पंचायत सदस्य नूरेन अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद शरीफ, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश कुमार, क्षेत्र पंचायत मीना दुबे, क्षेत्र पंचायत नीलम सिंह, क्षेत्र पंचायत घनश्याम, क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्लू जायसवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मकसूद रजा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित भारी संख्या में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने खिरौनी निवासी डॉ राम सुमेर भारती व उनके दर्जनों साथियों को सपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर मोहम्मद अहमद, बबलू, सुल्तान खान, दीपक सिंह टाटा, गजेंद्र सिंह बब्बल, मनीष कुमार सिंह, विनीत सिंह बंपी, नौशाद खान, उत्तम विश्वकर्मा, रानू सिंह, राजेश रावत, मनोज कुमार रावत, सिंटू रावत, भंडारी आज सम्मानित साथी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने आए हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment